शहर में स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या में इजाफा होने के साथ ही अब मरीजों की मौत भी होने लगी है।  राजधानी सहित उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों स्वाइन फ्लू से अब लोगों की साँसे थमने लगी है। रविवार को तीन स्वाइन फ्लू मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गयी। ये तीनों मरीज शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती थे जहाँ बीते कई दिनों से इनका इलाज चल रहा था।

ये भी पढ़ें :भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत आज!

72 मरीजों में हुई पुष्टि

  • इन तीनों मरीजों में जांच के बाद स्वाइन फ्लू की पुष्टि के हुई थी।
  • जिसके बाद विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।
  • जिन मरीजों की मौत हुई वो पूर्वी उत्तर प्रदेश, कानपुर व उन्नाव से आकर इलाज करा रहे थे।
  • पुष्टि के बाद मरीजों के जनपदों को सूचना भेज कर परिजनों को टेमी फ्लू दवा देने के निर्देश दिये है।
  • इसके अलावा राजधानी में रविवार को नौ स्वाइन फ्लू मरीजों की जांच में पुष्टि हुई है।
  • शहर में स्वाइन फ्लू से चार मरीजों की मौत के बाद अब तक 72 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।

ये भी पढ़ें :राजा भैया हो सकते है भाजपा में शामिल!

  • cmo डॉ. जीएस बाजपेयी ने बताया कि तीन मरीजों की स्वाइन फ्लू से मौत हुई है।
  • यह मरीज गैर जनपदों से आये थे आैर यहां पर इलाज करा रहे थे।
  • निजी अस्पतालों से मरने वाले मरीजों की सीएमओ को सूचना भेज कर जानकारी दे दी गयी है।
  • सीएमओ ने बताया कि लगातार स्वाइन फ्लू के मरीज बढ़ते जा रहे है। ये चिंता का विषय है।
  • उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू मरीजों के इलाज व दवा पहुंचाने के लिए दो रैपिड रिस्पांस टीम गठित कर दी गयी है।
  • यह रिपोर्ट मिलने के बाद तत्काल मरीज से सम्पर्क करके उसे व उसके परिजनों को टेमी फ्लू दवा दे रही है।

ये भी पढ़ें :भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी: अमित शाह!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें