बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ अपनी पार्टी जनता दल (युनाइटेड) के गठबंधन पर चुप्पी तोड़ते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने सोमवार को इसे ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया।

नीतीश के फैसले से सहमत नहीं शरद-

  • पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने कहा कि वह जद (यू) अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस फैसले से सहमत नहीं हैं।
  • यादव ने कहा कि मैं बिहार में लिए गए पार्टी के फैसले से सहमत नहीं हूं।
  • साथ ही उन्होंने इस गठबंधन को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
  • ये बातें शरद यादव ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कही।
  • बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) तथा कांग्रेस के साथ महागठबंधन तोड़ने का फैसला नीतीश ने लिया था।
  • नीतीश के फैसले पर राज्यसभा सदस्य यादव ने कहा कि 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में जनादेश इसके लिए नहीं मिला था।

महागठबंधन तोड़ छठी बार मुख्यमंत्री बने नीतीश-

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर महागठबंधन तोड़ने की घोषणा कर दी थी।
  • इसके बाद नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के समर्थन बिहार के मुख्यमंत्री बने’
  • जेडीयू अध्यक्ष नीतीश यादव ने छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • बिहार में राजग की नई सरकार ने विधानसभा में बहुमत हासिल किया था।

यह भी पढ़ें: शरद और जीतन राम के साथ गठबंधन चाहते है लालू यादव!

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार को अब नहीं चाहिए प्रशांत किशोर की सलाह!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें