उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपनी कैबिनेट की पहली मीटिंग में सूबे के 86 लाख किसानों का करीब 36 हजार करोड़ का कर्ज माफ़ करने की घोषणा की थी, गौरतलब है कि, भाजपा यूपी चुनाव के दौरान पूरे समय कर्ज माफ़ी को लेकर किसानों से वादा कर रही थी। जिसके बाद मिले ऐतिहासिक बहुमत के चलते पार्टी ने पहली कैबिनेट मीटिंग में किसानों का कर्ज माफ़(farmer loan waiver meeting) कर दिया था। इसी क्रम में बुधवार 2 अगस्त को किसानों की कर्ज माफ़ी को लेकर राजधानी लखनऊ में अहम बैठक का आयोजन किया गया था।

प्रमुख सचिव कृषि को मुख्य सचिव ने जारी किये निर्देश(farmer loan waiver meeting):

  • 86 लाख किसानों के फसली ऋण माफ़ी को लेकर अहम बैठक खत्म हो चुकी है।
  • जिसके बाद मुख्य सचिव ने प्रमुख सचिव कृषि को जरुरी निर्देश दिए।
  • मुख्य सचिव ने प्रमुख सचिव कृषि को 15 दिन के अन्दर कार्यवाही करने को कहा है।
  • साथ ही बचे किसानों के बैंक अकाउंट से उनके आधार को लिंक कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
  • बैठक में फसली ऋण माफ़ी की स्टेटस रिपोर्ट पर भी जवाब माँगा गया।
  • इसके साथ ही मुख्य सचिव ने कहा कि, जल्द कार्यवाही कर 15 दिन में रिपोर्ट दें।

फसली ऋण माफ़ी को लेकर अहम बैठक खत्म(farmer loan waiver meeting):

  • सूबे में किसानों की कर्जमाफी को लेकर राजधानी लखनऊ में आयोजित हुई अहम बैठक खत्म हो चुकी है।
  • बैठक के बाद मुख्य सचिव ने प्रमुख सचिव कृषि को निर्देश जारी किये।

86 लाख किसानों के फसली ऋण माफ़ी को लेकर बैठक(farmer loan waiver meeting):

  • बुधवार को राजधानी लखनऊ में किसानों की फसली कर्ज माफ़ी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था।
  • बैठक की अध्यक्षता सूबे के मुख्य सचिव कर रहे थे।
  • इसके साथ ही बैठक में कृषि विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहे थे।
  • बैठक में प्रमुख सचिव कृषि भी मौजूद थे।
  • साथ ही साथ कई अन्य विभागों के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।
  • योगी सरकार की घोषणा के बाद फसली ऋण माफ़ी के स्टेटस रिपोर्ट पर चर्चा की जा रही थी।

कर्ज माफ़ी 86 लाख को, बैंकों के पोर्टल पर सिर्फ 66 लाख मौजूद(farmer loan waiver meeting):

  • सूबे की योगी सरकार ने प्रदेश के 86 लाख किसानों का फसली ऋण माफ़ किया था।
  • जिसके बाद बुधवार को इस योजना के तहत बैठक हुई थी।
  • बैठक में बैंकों के पोर्टल और कृषि ऋण माफ़ी को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी।
  • गौरतलब है कि, सरकार ने 86 लाख किसानों का फसली ऋण माफ़ किया है।
  • लेकिन बैंकों के पोर्टल पर सिर्फ 66 लाख किसान ही मौजूद हैं।
  • 20 लाख किसान बैंकों से दूर हैं।
  • वहीँ 66 लाख किसानों में से सिर्फ 26 लाख के पास ही आधार कार्ड मौजूद है।
  • जिसके तहत बैठक में 40 लाख किसानों का आधार कार्ड बनाकर शामिल करने की चर्चा चल रही है।
  • बैठक में मुख्य सचिव ने कर्ज माफ़ी प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

अगस्त में हो सकती है कर्ज माफी(farmer loan waiver meeting):

  • योगी सरकार के फसली ऋण माफ़ करने की योजना को लेकर लखनऊ में बैठक का आयोजन किया गया है।
  • वहीँ सरकार पहले ही प्रशासन को कर्ज माफ़ी की प्रक्रिया पूरा करने के निर्देश दे चुकी है।
  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कहा था कि, अगस्त तक 86 लाख किसानों का कर्ज माफ़ कर दिया जायेगा।
  • प्रशासन अगस्त महीने के आखिरी हफ्ते तक कर्ज माफ़ी प्रक्रिया को पूरा कर सकता है।

ये भी पढ़ें: कर्ज माफ़ हुआ 86 लाख का, बैंकों के पोर्टल पर सिर्फ 60 लाख!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें