मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में असंतोष बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा में दो तरह के कार्यकर्ता हैं, एक वे हैं जो सत्ता की मलाई खा रहे हैं तो दूसरे वे हैं जो दशकों से दरी उठाते आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जद(यू)-भाजपा गठबंधन ‘दुर्भाग्यपूर्ण : शरद यादव

भाजपा में हर स्तर पर असंतोष बढ़ रहा-

  • विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि भाजपा में हर स्तर पर असंतोष बढ़ रहा है।
  • कई बगावत कर चुके हैं तो कई बगावत करने की तैयारी में है।
  • इसकी वजह मूल भाजपाइयों की उपेक्षा है।
  • उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित अन्य दलों से गए नेता सत्ता की मलाई खा रहे हैं।
  • वहीं दशकों से बीजेपी के लिए दरी बिछाकर पार्टी के लिए काम करने वाले अब भी उसी स्थिति में है।
  • दल बदल करने वाले विधायक और मंत्री तक बन गए, मगर दशकों से झोला टांगकर गांव-गांव घूमने वाले घरों में बीमार, असक्त पड़े हुए हैं, मगर उनकी खबर लेने वाला कोई नहीं है।

यह भी पढ़ें: भाजपा-माकपा केरल में बंद करे हिंसा: कांग्रेस

शिवराज सिंह कर रहे सत्ता का दुरुपयोग-

  • अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।
  • वे नगरीय निकाय के चुनाव के प्रचार में सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के नगरीय निकाय में प्रचार किया था और अब मुख्यमंत्री भी प्रदेश में नगरीय निकाय के चुनाव में लगे हैं।

    यह भी पढ़ें: राजघाट पर भाजपा का बुलडोजर चलाना शर्मनाक : कांग्रेस!

 

यह भी पढ़ें: कश्मीर में हिंसा से भाजपा और आरएसएस को फायदा : राहुल गांधी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें