देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए राजग के उम्मीदवार एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि वह एक ‘गैर-दलीय उम्मीदवार हैं’ और अधिकांश दलों ने उनकी उम्मीदवारी के लिए समर्थन जताया है।

किसी व्यक्ति या पार्टी के खिलाफ नहीं लड़ रहा-

  • राजग के उम्मीदवार एम. वेंकैया नायडू ने अधिकांश दलों ने उनकी उम्मीदवारी के लिए समर्थन जताया है।
  • नायडू ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए संसद के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से बात की
  • उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि आज (शनिवार) वे सभी मतदान करेंगे।
  • नायडू ने कहा कि वे किसी व्यक्ति या पार्टी के खिलाफ नहीं लड़ रहे।
  • उन्होंने कहा, “मैं केवल उपराष्ट्रपति पद के लिए लड़ रहा हूं।”
  • नायडू ने कहा कि संसद के सभी सदस्य उन्हें जानते हैं इसलिए उन्होंने चुनाव प्रचार नहीं किया।
  • देश के उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए सुबह 10 बजे संसद में मतदान शुरू हो गया।

वेंकैया नायडू vs गोपाल कृष्ण गांधी-

  • देश के उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए शनिवार को मतदान शुरू हो गया।
  • सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदान किया।
  • मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ और यह शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।
  • वोटों की गिनती शाम को होगी।
  • परिणाम की घोषणा भी शनिवार को ही हो जाएगी।
  • उपराष्ट्रपति पद के लिए सत्तारूढ़ राजग के उम्मीदवार एम. वेंकैया नायडू का विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी से मुकाबला है।

यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति चुनाव: आज ही वोट, आज ही रिजल्ट!

यह भी पढ़ें: भाजपा राजनीति का नया केंद्र : अमेरिकी थिंक टैंक

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें