देश के अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुए। मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चला। चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों, और विपक्षी नेताओं ने मतदान किया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी शामिल थे।

पूरी हुई मतदान की प्रक्रिया-

  • सहायक निर्वाचन अधिकारी मुकुल पांडेय ने संसद भवन में बताया कि मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ
  • पराष्ट्रपति के चुनाव के लिए कुल 98.21 फीसदी मतदान दर्ज हुआ।
  • मतदान शाम 5.0 बजे तक चला।
  • वोटों की गिनती भी शनिवार शाम को होगी और परिणाम की घोषणा भी देर शाम तक हो जाएगी।

वेंकैया नायडू vs गोपालकृष्ण गांधी-

  • उपराष्ट्रपति पद के लिए सत्तारूढ़ राजग के उम्मीदवार वेंकैया नायडू का विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी से मुकाबला है।
  • लोकसभा में राजग के स्पष्ट बहुमत को देखते हुए नायडू की उम्मीदवारी काफी मजबूत है।
  • साथ ही उन्हें दक्षिण की कुछ राजनीतिक पार्टियों का भी समर्थन प्राप्त है।
  • नायडू ने विश्वास जताया है कि अधिकांश दल उनके समर्थन में हैं।

यह भी पढ़ें: मेरे समर्थन में अधिकांश दल : वेंकैया नायडू

जीत के करीब नायडू-

  • भाजपा के अनुसार, राजग के 81 राज्यसभा सदस्यों और 338 लोकसभा सदस्यों के अलावा एआईएडीएमके(50), वाईएसआर (10) और तेलंगाना राष्ट्र समिति (14) के दोनों सदनों के सदस्य भी नायडू के पक्ष में वोट करेंगे।
  • करीब 493 सदस्यों के समर्थन के साथ नायडू के 394 का आंकड़ा आसानी से प्राप्त करने की संभावना है।
  • वहीं, विपक्ष के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी को कांग्रेस, वाम दलों, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और नेशनल कांफ्रेंस का समर्थन प्राप्त है।
  • हाल ही में राजग में शामिल हुए जनता दल (युनाइटेड) ने गांधी के समर्थन की घोषणा की थी।
  • पार्टी उनके समर्थन में मतदान कर सकती है।

यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति चुनाव में इस बीजेपी सांसद के वोट करने पर ‘बैन’

यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति चुनाव: आज ही वोट, आज ही रिजल्ट!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें