बिहार के चंपारण से ‘जनादेश अपमान यात्रा’ शुरू करने के लिए राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पटना स्थित अपने आवास से रवाना हुए। तेजस्वी की मां एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उन्हें तिलक लगाकर विदा किया।

यह भी पढ़ें: भाजपा शासित राज्यों में ज्यादा हो रही अपराध की घटनाएं : लालू यादव

तेजस्वी ने नीतीश पर साधा निशाना-

rjd

  • यात्रा पर निकलने के पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में जनादेश का अपमान किया है।
  • उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह आरएसएस मुक्त भारत बनाने की बात करते थे।
  • परंतु आज उसी की गोद में जा बैठे हैं।
  • तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने मैदान से हटकर यह साबित कर दिया कि वह रणछोड़ हैं।
  • उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान वह ‘नीतीश कुमार द्वारा जनादेश के अपमान’ की कहानी लोगों को बताएंगे।
  • साथ ही यह भी बताएंगे कि यहां के लोगों ने जिसे सत्ता से हटाया था, आज उसी के साथ नीतीश कुमार हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: तेजस्वी तो एक बहाना है, महागठबंधन असली निशाना है!

9 अगस्त से शुरू होगी यात्रा-

  • तेजस्वी बुधवार को मोतिहारी में गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
  • फिर प्रार्थना सभा में भाग लेंगे।
  • इसके बाद वह अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे।
  • वह इसी दिन जानकी देवी कन्या उच्च विद्यालय, माधोपुर में एक आमसभा को संबोधित करेंगे
  • उसके बाद शिवहर के लिए रवाना हो जाएंगे।
  • शिवहर के जिला समाहरणालय मैदान में तेजस्वी गुरुवार को एक सभा को संबोधित करेंगे।
  • इसके बाद सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में भी इसी दिन अलग-अलग जनसभा को संबोधित करने का कार्यकम है।
  • इसके बाद वह पटना लौट आएंगे।
  • इस यात्रा में तेजस्वी यादव के साथ राजद के कई अन्य नेता भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: पदयात्रा की बजाए ‘जेल यात्रा’ की तैयारी करें तेजस्वी!

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव करेंगे ‘जनादेश अपमान यात्रा’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें