[nextpage title=”video” ]

राजधानी लखनऊ से फैजाबाद की ओर जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला (Akhilesh Yadav convoy) बुधवार की दोपहर बिना टोल टैक्स दिए अहमदपुर टोल प्लाजा से निकल गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान काफिले में करीब 175 वाहन शामिल थे। टोल मैनेजर की माने तो इस काफिले के निकलने से लगभग 17 हजार के राजस्व की क्षति हुई है। हालांकि यह पूरी घटना टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।

अगले पेज पर देखिये धड़धड़ाते हुए कैसे निकले वाहन

[/nextpage]

[nextpage title=”video” ]

310 रुपये है पूर्व सीएम के वाहन का टैक्स

  • गौरतलब है कि बुधवार दोपहर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राजधानी से फैजाबाद की तरफ जा रहे थे।
  • प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पूर्व सीएम अहमदपुर टोल प्लाजा से बिना टोल टैक्स दिए गुजरे।
  • इस दौरान उनके काफिले में शामिल करीब 175 वाहनों में से किसी भी वाहन ने भी टैक्स नहीं भरा।
  • यह घटना करीब 12:35 पर लेन नंबर 6 से 10 तक अहमदपुर टोल प्लाजा से निकले काफिले में पुलिस से लेकर कई अधिकारी शामिल रहे।

आज खत्म हो जाएगा मेयर और 110 पार्षदों का कार्यकाल!

  • टोल संचालक की मानें तो उनके काफिले में शामिल पूर्व सीएम के वाहन का टैक्स करीब 310 रुपये है।
  • इसी क्रम में निकले सैकड़ों वाहनों का टैक्स भी करीब 17 हजार आंका जा रहा है।
  • यही नहीं पुलिस की लचर व्यवस्था के चलते राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा।

शर्मनाक: हिस्ट्रीशीटर को थाने में कोल्ड ड्रिंक पिलाता दिखा थानेदार!

  • इस पूरे मामले में अहमदपुर टोल प्लाजा मैनेजर अरुणोंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव के काफिले में करीब 175 वाहन टोल प्लाजा से निकले हैं जिसमें किसी भी वाहन ने टैक्स नहीं दिया है।

गस्त करती रही पुलिस, अभिरक्षा से शूटर हुआ फरार!

  • इस दौरान करीब 17 हजार के राजस्व की क्षति हुई है।
  • हालांकि इस मामले में (Akhilesh Yadav convoy) समाजवादी पार्टी के कोई नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

मलिहाबाद में प्रेमी ने किशोरी को जिंदा जलाया!

वीडियो साभार ANI

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें