यूपी के बलिया जिले का बहुचर्चित रागिनी हत्याकांड (ballia ragini dubey murder case) में दो अन्य आरोपियों सोनू और कृपा शंकरतिवारी ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इससे पहले आरोपी नीरज तिवारी पुत्र चंद्रमणि तिवारी ने गुरुवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। सीजेएम ने उसे जेल भेज दिया।

नाकाम पुलिस ने ट्रिपल मर्डर ATM कैश लूट केस किया बंद!

  • इससे पहले मुख्य आरोपी प्रिंस उर्फ आदित्य तिवारी व राजू यादव को पुलिस ने गोरखपुर भागते समय रास्ते में गिरफ्तार कर लिया था।
  • बलिया के बहुचर्चित रागिनी दूबे हत्याकांड में पुलिस ने गुरुवार को सभी आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाने की घोषणा की है।
  • इस मामले में पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने कहा कि रागिनी हत्याकांड के मामले में पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।
  • सभी आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जा रही है।

लापता पांचों बच्चों का पुलिस नहीं लगा पाई सुराग!

क्या है पूरा मामला?

  • गौरतलब है कि पिछली 8 अगस्त 2017 को बलिया जिले के बांसडिह थाना क्षेत्र के बजहां गांव में सुबह स्कूल जाते वक्त 12वीं की छात्रा रागिनी दुबे की धारदार हथियार से निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।
  • पुलिस ने इस हत्याकांड के दो आरोपियों को हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया था।
  • तीन आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया हैं।

वंदे मातरम को लेकर नेताओं के बीच जुबानी जंग, ऑडियो वॉयरल!

  • इस हत्याकांड को अंजाम दिया था गांव के ग्रामप्रधान पुत्र प्रिंस उर्फ आदित्य तिवारी पुत्र कृपाशंकर तिवारी व राजू यादव पुत्र रामचंद्र यादव ने दिया था।
  • पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त प्रिंस का रागिनी से प्रेम-प्रपंच चल रहा था।
  • लेकिन इधर किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई थी।

छेड़छाड़ को लेकर भिड़े दो पक्ष, युवक को मारी गोली!

  • इससे अभियुक्त प्रिंस नाराज हो गया था।
  • उसने साथियों के साथ मिलकर रागिनी की हत्या करने की योजना बनाई और सुबह स्कूल जाते वक्त चाकू से रेतकर हत्या कर दी थी।
  • 16 साल की छात्रा की हत्या की खबर ने बलिया जिले के आम जनमानस लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

प्रशासनिक भवन में पड़ा मिला ताला, एबीवीपी का प्रदर्शन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें