राज्यसभा की कार्यवाही सभापति एम. वेंकैया नायडू ने अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य सांसदों ने उनका स्वागत किया और उम्मीद जताई कि वह बेहतर तरीके से सदन का संचालन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: लोकसभा का मानसून सत्र समाप्त, 71 घंटे हुआ काम!

9 विधेयक हुए पारित-

  • संसद का मानसून सत्र 17 जुलाई से 11 अगस्‍त तक चला।
  • संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में 9 विधेयक पारित हुए।
  • इस बार राज्यसभा में पहली बार भाजपा ने कांग्रेस से बढ़त हासिल की।
  • उच्च सदन में 57 सदस्यों वाली कांग्रेस के मुकाबले भाजपा के अब 58 सदस्य हो गए।
  • इस सत्र में बसपा सुप्रीमो ने नाराजगी और गुस्सा जाहिर करते हुए विधिवत अपनी इस्तीफा राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी को सौंपा दिया।
  • इसके अलवा राज्यसभा में पूर्व क्रिकेटर और सांसद सचिन तेंदुलकर और अभिनेत्री रेखा की अनुपस्थिति पर सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने उनके इस्तीफे की मांग की।

लोकसभा में 14 विधेयक हुए पारित-

  • शुक्रवार को लोकसभा का मानसून सत्र समाप्त हो गया है।
  • सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
  • लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बताया कि मानसून सत्र में सदन में 71 घंटे काम हुआ।
  • साथ ही उन्होंने बताया कि इस सत्र में 14 विधेयक पारित किए गए है।

यह भी पढ़ें: 

आलोचनाओं के बाद सचिन तेंदुलकर पहुंचे राज्यसभा!

राज्यसभा से इस्तीफा दें तेंदुलकर और रेखा : नरेश अग्रवाल

गैस सब्सिडी मामले पर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें