उत्तर प्रदेश के BRD मेडिकल में शुक्रवार को ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने के चलते करीब 50 से अधिक लोगों की जान चली गयी थी, इतने बड़े हादसे के बाद भी सूबे का स्वास्थ्य विभाग अपनी आँखें बंद किये बैठा है। ताजा मामले में सूबे की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी का है, जहाँ ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी(KGMU oxygen cylinder theft) होने की वारदात सामने आई है।

सप्लाई कंपनी पर ही लगा सिलेंडर चोरी का आरोप(KGMU oxygen cylinder theft):

  • गोरखपुर में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने के बाद लखनऊ में ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी होने की बात सामने आई है।
  • जिसके बाद KGMU में भी ऑक्सीजन की सप्लाई को लेकर अव्यवस्था देखने को मिल रही है।
  • गौरतलब है कि, मामले में ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी पर ही सिलेंडर चोरी करने के आरोप लगे हैं।

लिंडे कंपनी पर 150 सिलेंडर चोरी करने के आरोप(KGMU oxygen cylinder theft):

  • लखनऊ स्थित KGMU में ऑक्सीजन सप्लाई करने का जिम्मा लिंडे कंपनी को दिया गया था।
  • लिंडे कंपनी पर कुल 150 ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी करने के आरोप लगे हैं।
  • गौरतलब है कि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी कंपनी पर सिलेंडर चोरी का आरोप लग चुका है।
  • साल 2014 तक KGMU के पास कुल 700 सिलेंडर ऑक्सीजन के थे।
  • जिसमें से 350 सिलेंडरों से आपूर्ति की जाती थी और 350 स्टैंड बाई होते थे।

2012 से एक ही कंपनी को टेंडर, जांच के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई(KGMU oxygen cylinder theft):

  • KGMU में ऑक्सीजन की सप्लाई करने वाली लिंडे कंपनी पर सिलेंडर चोरी के आरोप लगे हैं।
  • ज्ञात ही कि, पहले हुए ऐसे मामलों में जांच बैठाई गयी थी,
  • लेकिन उसके बावजूद कंपनी पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी।
  • गौरतलब है कि, KGMU में साल 2012 से लिंडे कंपनी को ही टेंडर दिया जा रहा है।
  • मामले में KGMU प्रशासन की ओर से जांच बैठाई गयी लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: क्या ‘Oxygen’ रोकने वाली कंपनी मौतों की जिम्मेदार नहीं?

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें