उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्थित बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने के चलते तकरीब 60 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या बच्चों की थी। मामले में योगी सरकार की काफी किरकिरी हो चुकी है।इसके साथ ही कई राजनीतिक दलों ने भी इस मामले को लेकर योगी सरकार को घेर रखा है। इसी क्रम में रविवार 13 अगस्त को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के आवास के बाहर बच्चों की मौतों को लेकर प्रदर्शन(SP workers protest) किया था।

सपा कार्यकर्ताओं ने फेंके अंडे और टमाटर(SP workers protest):

  • BRD मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को ऑक्सीजन की सप्लाई रुकने से 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी।
  • मरने वालों में ज्यादा संख्या में छोटे बच्चे बताये जा रहे हैं।
  • जिसके बाद मामले में सरकार की काफी किरकिरी हुई है।
  • इसी क्रम में रविवार को सपा कार्यकर्ताओं ने बच्चों की मौत को लेकर प्रदर्शन किया था।
  • यह प्रदर्शन स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के इलाहाबाद स्थित आवास के बाहर किया गया था।
  • प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के घर पर अंडे और टमाटर फेंके।

सिद्धार्थनाथ सिंह के बेतुके बयान और निष्क्रियता को लेकर प्रदर्शन(SP workers protest):

  • रविवार को सपा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के घर पर अंडे-टमाटर फेंक कर प्रदर्शन किया।
  • यह प्रदर्शन सिद्धार्थनाथ सिंह के बेतुके बयान और उनकी निष्क्रियता को लेकर किया गया था।
  • सिद्धार्थनाथ सिंह सूबे के स्वास्थ्य मंत्री हैं लेकिन मामले में उनके हिस्से की गाली चिकित्सा शिक्षा मंत्री खा रहे हैं।
  • जिसका कारण है कई लोगों को शासनिक व्यवस्था न मालूम होना।
  • मामले में पूरी लापरवाही स्वास्थ्य विभाग की रही लेकिन बजाय अपनी गलती मानने के स्वास्थ्य मंत्री बेतुके बयानों से अपनी नाकामी छुपाते रहे।

क्या बोले थे सिद्धार्थनाथ सिंह(SP workers protest):

  • ऑक्सीजन सप्लाई बाधित हुई लेकिन उसे पूरा किया गया।
  • बच्चों की इंसेफेलाइटिस और इंफेक्शन से और लिवर खराब होने से मृत्यु हुई है।
  • वहीँ सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि यहाँ पर लोग बीमारी के अंतिम चरण में आते हैं।
  • BRD में एवरेज 17 मौतें रोज होती हैं।
  • 2015 में 21 मौतें प्रतिदिन और 2016 में मौतें प्रति दिन होती थी।
  • 2014 में अगस्त में 19 मौतें प्रति दिन होती थी।
  • उन्होंने कहा कि सीएम यहाँ आये थे गैस सप्लाई के बारे में किसी ने नही बताया।
  • ये सरकार संवेदनशील सरकार है।
  • BRD कॉलेज में आसपास के जिले के भी मरीज आते हैं।
  • सीएम योगी की घटना पर नजर है।

ये भी पढ़ें: फजीहत के बाद खुली नींद, BRD प्रिंसिपल निलंबित!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें