उत्तर प्रदेश के कई जिले मौजूदा समय में प्राकृतिक आपदा बाढ़ का सामना कर रहे हैं, गौरतलब है कि, प्रदेश के कई जिलों में बीते कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदियाँ अपने उफान पर हैं। राज्य की कई नदियाँ खतरे के निशान के ऊपर से बह रही हैं और कई खतरे के निशान पर बह रही हैं। ज्ञात हो कि, योगी सरकार के कई मंत्री भी बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई दौरा कर चुके हैं। इसी क्रम में सोमवार 14 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ग्रस्त इलाकों के निरीक्षण(yogi inspected flood) के लिए गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच और बाराबंकी के दौरे पर निकले हैं।

गोंडा में मुख्यमंत्री योगी ने बांटी राहत सामग्री(yogi inspected flood):

  • मौजूदा समय में यूपी के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं।
  • जिसके तहत सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने के लिए निकले थे।
  • इस क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले गोंडा जिले में पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने जिले के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया।
  • अपने निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कर्नलगंज के बाल्हापुर में राहत सामग्री वितरित की।
  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में बाढ़ पीड़ितों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता भी दी।

राहत कैम्पों तक पैदल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(yogi inspected flood):

  • बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने के तहत मुख्यमंत्री योगी गोंडा जिले में पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने राहत सामग्री का वितरण किया।
  • इसके साथ ही गोंडा के राहत कैम्पों का भी मुख्यमंत्री योगी ने निरीक्षण किया।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पैदल चलकर कैम्पों तक पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।

अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश(yogi inspected flood):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोंडा जिले के बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य को युद्ध स्तर तक ले जाने के निर्देश दिए।
  • साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने मामले में लापरवाह अधिकारियों को दण्डित करने की भी बात कही।

ये भी पढ़ें: योगी ने इंसेफेलाइटिस के खिलाफ संसद में सबसे पहले खोला था मोर्चा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें