15 अगस्त 2017 को भारत अपनी आजादी का 71वां स्वतंत्रता दिवस(71st independence day) मना रहा है, जिसके तहत हर साल की तरह इस बार भी लाल किले पर झंडारोहण किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा लहराया और देश के नाम अपना संबोधन दिया, अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर से ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात की।

देशवासियों को कोटि-कोटि शुभकामनायें(71st independence day):

  • देश के 71वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले से राष्ट्र के नाम अपना संबोधन दिया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, आजादी के पावन पर्व पर देशवासियों को कोटि-कोटि शुभकामनाएं।
  • सुदर्शन चक्रधारी मोहन से लेकर चरखाधारी मोहन तक हम अपनी ऐतिहासिक विरासत के धनी हैं।
  • आजादी के लिए अपने प्राण देने वाले, यातनाएं झेलने वाले सभी महापुरुषों को मैं नमन करता हूं।

यह एक महत्वपूर्ण साल है(71st independence day):

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, यह एक महत्वपूर्ण साल है।
  • इस साल हमने भारत छोड़ो आन्दोलन के 75 वर्ष,
  • चंपारण सत्याग्रह के 100 साल और,
  • गणेश उत्सव के 125 साल पूरे किये हैं।

गोरखपुर हादसे पर बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(71st independence day):

  • राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आगे गोरखपुर हादसे पर अपनी संवेदना व्यक्त की।
  • पीएम मोदी ने कहा कि, पिछले दिनों बच्चों की मौत हुई उनके परिवारों के साथ हम सबकी संवेदनाएं हैं और ऐसे परिवारों की मदद में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
  • ज्ञात हो कि, गोरखपुर में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने से करीब 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी।

न्यू इंडिया का संकल्प लेना है(71st independence day):

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, New India का संकल्प ले कर हमें इस देश को आगे बढ़ाना है
  • साल 1942 से 1947 तक देश में एक सामूहिक शक्ति देखने को मिली थी,
  • आइये हम और आप वही शक्ति आने वाले 5 सालों में लेकर चलें।

2018 में 18 साल पूरे करने वाले देश के भाग्य विधाता(71st independence day):

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, 1 जनवरी 2018 का दिन कोई सामान्य दिन नहीं होगा।
  • जो इस सदी में पैदा हुए हैं वो 18 साल के होंगे,
  • साथ ही साथ वो देश के ‘भाग्य विधाता’ भी हैं।

कोई छोटा नहीं, कोई बड़ा नहीं(71st independence day):

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, सवा सौ करोड़ देशवासियों में न कोई छोटा है न कोई बड़ा है।
  • सामूहिक शक्ति के द्वारा हम देश में परिवर्तन ला सकते हैं।
  • बदला है, बदल रहा है, बदल सकता है, आईये सभी इसी मन्त्र के साथ आगे बढ़ें।

देश के दुश्मनों को नसीहत(71st independence day):

  • जिन्होंने देश को लूटा आज वो चैन की नींद नहीं सो सकते हैं।
  • समुद्र हो या सीमा हो, साइबर हो या स्पेस हो,
  • देश के खिलाफ उठने वालों से हम निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
  • आज देश में ईमानदारी का उत्सव मनाया जा रहा है,
  • सरकार ने 800 करोड़ से ज्यादा की बेनामी संपत्ति जब्त की है।
  • हमारी सेनाएं, हमारे अर्धसैनिक बलों ने हमेशा पराक्रम दिखाया है।
  • सर्जिकल स्ट्राइक हुई तो दुनिया ने हमारा लोहा माना।
  • आज दोगुनी रफ़्तार से सड़कें बन रही हैं, रेल की पटरियां बिछाई जा रही हैं।
  • 14 हजार से ज्यादा गांवों को बिजली मिली है और वो उजाले से रोशन हो रहे हैं।
  • आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में आज हम अकेले नहीं है,
  • कई देश हमको ऐसी गतिविधियों में जानकारी दे रहे हैं, मैं ऐसे देशों का अभिनंदन करता हूं।
  • न गाली से समस्या सुलझेगी न गोली से,
  • कश्मीर में परिवर्तन हर किसी को गले लगा कर आएगा।
  • किसान को पानी पहुंचाने के लिए हम 21 योजनाएं पूर्ण कर चुके हैं और
  • 2019 से पहले 99 योजनाओं को पूरा कर लेंगे।
  • हमनें अब तक करीब-करीब सवा लाख करोड़ का काला धन पकड़ने का काम किया है।

आज का नारा है कि, भारत जोड़ो:

  • आस्था के नाम पर हिंसा के रास्ते को ये देश कभी स्वीकार नहीं करेगा,
  • उस समय का नारा था ‘भारत छोड़ो’ आज का नारा है ‘भारत जोड़ो’।
  • 18 लाख ऐसे लोगों की पहचान की जा चुकी है जिनकी आय उनकी आमदनी से ज्यादा है।
  • न गाली से न गोली से, कश्मीर की समस्या सुलझेगी गले लगाने से।

ये भी पढ़ें: जब 4601 रुपये के लिए 4 क्रांतिकारियों को मिली थी ‘फांसी’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें