15 अगस्त 2017 को भारत अपनी आजादी का 71वां स्वतंत्रता दिवस(71st independence day) मना रहा है, जिसके तहत हर साल की तरह इस बार भी लाल किले पर झंडारोहण किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा लहराया और देश के नाम अपना संबोधन दिया, अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर से ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात की। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भी देश की आजादी का 71वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जहाँ राज्यपाल राम नाईक ने राजभवन में झंडारोहण किया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ स्थित विधानसभा में झंडारोहण किया, साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के 22 करोड़ लोगों के नाम अपना सन्देश भी दिया।

ज़िम्मेदारी मानकर स्वच्छता मिशन का हिस्सा बने(71st independence day):

  • भ्रष्टाचार के समूल नाश का संकल्प लें।
  • प्रत्येक नागरिक ज़िम्मेदारी मानकर स्वच्छता मिशन का हिस्सा बने।
  • इंफेलाइटिस जैसे रोगों का निराकरण स्वच्छ भारत मिशन में छुपा है।
  • योगी आदित्यनाथ ने शहीदों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी।
  • देश की आज़ादी का नेतृत्व यूपी से आरंभ होता है।
  • PM मोदी ने संकल्प से सिद्धि एक नया मंत्र दिया है।
  • आने वाले दिनों में हमारे पास ऐसा भारत होगा जो दुनिया का नेतृत्व कर रहा होगा।
  • देश के स्वाधीनता पर एक बार नही बार बार आया है।

यूपी में भ्रष्टाचार, सम्प्रदायवाद, जातिवाद की कोई जगह नही होगी(71st independence day):

  • 1857 में सामूहिक रूप से देश एकजुट हुआ।
  • 1857 में भी यूपी की भूमिका रही।
  • जो सपना देखा गया था क्या वो 70 वर्षों में साकार हो पाया है।
  • संकल्प जो भारत को आतंकवाद, नक्सलवाद से मुक्त करे।
  • संकल्प ले यूपी में भ्रष्टाचार, सम्प्रदायवाद, जातिवाद की कोई जगह नही होगी।
  • 75 वर्ष की आज़ादी में 1922 में युवा पीढी को बता सकेंगे कि भारत अग्रिम पंक्ति में खड़ा है।
  • भारत को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने का रास्ता यूपी से जाता है⁠⁠।
  • हम सबको सामूहिक शक्ति से बढ़ते हुए यूपी को आगे बढ़ाना है।
  • यूपी देश का सबसे बड़ा युवा जनसंख्या का राज्य है।
  • लेकिन इसे तब झटका लगता है जब यहां इंफेलाइटिस जैसी बीमारियों से मौतें होती हैं।

ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता संग्राम यूपी से शुरू हुआ था- CM योगी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें