उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में भाजपा की कार्यकारिणी बैठक चल रही है, जिसका आज दूसरा दिन है। इस दौरान भाजपा ने इलाहाबाद से चुनावी बिगुल फूंका।

त्रिवेणी से भाजपा ने साधा निशाना:

  • भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए इलाहाबाद में त्रिवेणी के तट पर चुनावी बिगुल फ्फोंका दिया है।
  • कार्यकारिणी बैठक में भाजपा के कई कद्दावर नेताओं ने संबोधन किये, जिसमें सभी ने सरकार के दो सालों के कार्यकाल का हिसाब दिया।
  • इसके साथ ही प्रदेश की सपा सरकार को भी कानून व्यवस्था पर घेरा गया।

क्या बोले नितिन गडकरी:

  • इस दौरान केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
  • उन्होंने मीडिया को केंद्रसरकार की दो साल की उपलब्धियों को बताया।
  • उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार ने जो योजनायें बनायीं थी, 2 साल में उन योजनाओं के परिणाम दिखे हैं।
  • उन्होंने कहा कि, ग्लोबल इकोनॉमी काफी दबाव में है।
  • उन्होंने कहा कि, यूपीए सरकार में जीडीपी की ग्रोथ रेट 4.2 थी, जो पिछले 2 सालों में 7.9 दर तक पहुँच गयी है।
  • उन्होंने कहा कि, जनधन के तहत 31 करोड़ से ज्यादा लोगों के खाते खुलवाए गए।
  • उन्होंने कहा कि, फसल बीमा योजना से ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभ पहुँच रहा है।

क्या बोले वित्त मंत्री:

  • भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि, देश की राजनीति में भाजपा ने खुद को स्थापित किया है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, देश में मोदी की लोकप्रियता कायम है और मोदी सरकार के दो वर्ष सफल रहे हैं।
  • वित्त मंत्री ने कहा कि, कांग्रेस और भाजपा की लोकप्रियता में अंतर आया है।
  • उन्होंने देश में पार्टी की स्थिति पर कहा कि, पार्टी जहाँ कमजोर थी वहां मजबूत हुई है। केरल में वोट बढ़ा और असम में सरकार बनायीं।
  • कार्यकारिणी बैठक पर उन्होंने कहा कि, कार्यकारिणी बैठक में मौजूदा हालातों का विश्लेषण किया गया है। हर जिले में भाजपा का एक कार्यालय बने।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन:

  • कार्यकारिणी बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी संबोधन किया और सूबे के किसानों की हालात पर सपा सरकार को घेरा।
  • उन्होंने कहा कि, किसानों के विकास से होगा यूपी का विकास।
  • गृहमंत्री ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बहुत ख़राब है। मथुरा में हुई हिंसा की जांच में दूध का दूध और पानी का पानी होगा।
  • उन्होंने कहा कि, यूपी के हर किसान की फसल का बीमा होना चाहिए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें