लखनऊ। आस्था का महापर्व छठ पूजा वैसे तो बिहार का महापर्व के रूप में जाना जाता है। लेकिन इस पर्व को करने वाले पूर्वांचल समेत देश भर में है। यह पर्व चार दिन का होता है। जो पहले दिन नहाए-खाए से आरंभ होकर उगते सूर्य को आर्घ्य देकर खत्म होता है। चार दिन चलने वाले इस पर्व का दूसरा दिन है। आज ब्रती महिलाएं अपने इस पूजा के लिए पूजा सामाग्री के साथ साथ फल, नारियल, दौरा और सूप आदि खरीदती है।
- जमकर हो रही खरीददारी
- इन समाग्री को बेचने के लिए जगह जगह दुकाने सजी हुई है और खरीददार अपनी जरूरत के अनुसार समान खरीदते नजर आ रहे हैं।
- लेकिन आस्था के इस पर्व पर जीएसटी और नोटबंदी की वजह से छाई महंगाई का असर भी देखने को मिल रहा है।
- आज हम इस आस्था के पर्व के लिए समानों की खरीददारी कर रही हैं।
- कुछ महिलाओं से जानने का प्रयास किया तो उनके दिल का दर्द कैमरे पर छलकता नजर आया। लेकिन आस्था के चलते इस दर्द को भी हंसी में तब्दील कर महिलाओं ने बयां किया।
- दोगुने रेट में मिल रहा पूजा का सामान
- इस दौरान ब्रती महिला श्याम दुलारी ने बताया कि इस बार छठ पूजा बिकने वाले सभी सामान पिछली बार की अपेक्षा काफी महंगा हो गया है।
- पहले केला 30 से 40 रूपए दर्जन के हिसाब में मिलता था अब 60 दर्जन के हिसाब से मिल रहा है।
- जो सेव पहले 70 से 80 रूपए किलो मिलते थे अब वो 180 रूपए किलो तक मिल रहे हैं।
- वहीं खदीददारी कर रही महिला छाया वर्मा ने बताया कि इस बार नोटबंदी और जीएसटी की वजह से सभी सामान महंगे हो गए हैं।
- लेकिन छठ पूजा करना है तो थोड़ा कम करके ही खरीददारी करनी पड़ रही है।
- क्या करें पूजा जो करना है।
- जो दौरा 80 रूपए तक की कीमत में पिछली बार मिलते थे लेकिन इस बार वो अब 120 से 140 रूपए प्रति पीस के हिसाब से मिल रहे हैं।
- वहीं इन महिलाओं के द्वारा छठ पूजा गंगा घाटों पर किया जाएगा।
- जिसके पूर्व जिलाधिकारी के. बालाजी ने आज गंगा घाटों की सफाई, सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को स्वंय मौके पर जा कर निरीक्षण किया और पूरी तैयारी से संतुष्ट नजर आए।
- बता दें कि आस्था के इस पर्व की पूरे प्रदेश में धूम है।
- पुलिस ने भी सुरक्षा-व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किये हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.