डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म मामले में दोषी करार देने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में लागू धारा 144 को हटा दिया गया है।

कायम रहेंगी सुरक्षा व्यवस्थाएं-

  • राम रहीम को दुष्कर्म मामले में 28 अगस्त को फैसला आया।
  • गुरमीत राम रहीम सिंह को दो मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई गई।
  • इसके बाद 30 अगस्त को दिल्ली में लागू धारा 144 को हटा लिया गया है।
  • दिल्ली पुलिस प्रवक्ता मधुर वर्मा ने कहा कि शहर में स्थिति की समीक्षा करने के बाद निषेधाज्ञा हटा दिया गया।
  • उन्होंने कहा, ‘धारा 144 को हटा लिया गया है, लेकिन अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्थाएं कायम रहेगी।’
  • मधुर वर्मा ने आगे कहा, ‘हम शहर में चौकस रहेंगे।’
  • हरियाणा में राम रहीम सिंह के दोषी करार देने के बाद शहरभर में आगजनी की कई घटनायें हुई थी।
  • जिसके बाद शुक्रवार रात उत्तर और मध्य पुलिस जिलों को छोड़कर दिल्ली के बाकी हिस्सों में धारा 144 लागू कर दी गई थी।
  • दुष्कर्म मामले में डेरा प्रमुख के फैसले के बाद दिल्ली में हिंसा और आगजनी के मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें: राम रहीम पर फैसला आने के बाद नहीं हुई कोई हिंसा : IG सिरसा

यह भी पढ़ें: हरियाणा हिंसा : इस्‍तीफा मांगने वालों को सीएम खट्टर का करारा जवाब

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें