डोकलाम विवाद पर गतिरोध को सुलझाने के लिए भारत और चीन तैयार है। दोनों देश अपनी-अपनी सेना को सीमा से हटाने के लिए सहमति जताई है। यह बात विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कही गई।

यह भी पढ़ें: राम रहीम मामले में कूदा चीन, कहा- पहले डेरा देखो, फिर डोकलाम

भारत और चीन का बड़ा फैसला-

raveesh

  • लंबे समय से चल रहे डोकलाम विवाद को शांति से सुलझाने पर भारत और चीन की सहमति बनी है।
  • इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्विटर के माध्यम से दी।
  • उन्होंने बताया कि हाल के हफ्तों में भारत और चीन ने डोकलाम पर डिप्लोमैटिक बातचीत हुई है।
  • दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बैठक में यह फैसला हुआ कि भारत और चीन दोनों ही देश डोकलाम से सेना हटायेंगे।
  • विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में कहा, ‘हम अपने विचारों को व्यक्त करने एवं अपनी चिंताओं और हितों को साझा करने में सक्षम हो सके।’
  • बयान के मुताबिक, ‘इस आधार पर डोकलाम पर सेनाओं को हटाने पर सहमति बनी है, जो जारी है।’
  • चीन में सितंबर में होने जा रहे ब्रिक्स सम्मेलन से पहले दोनों देशों के बीच सेनाओं को हटाने पर सहमति बनी है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें… NSA अजीत डोभाल सुलझाएंगे डोकलाम विवाद!

क्या है डोकलाम विवाद का कारण-

  • चीन ने जब भूटान के पास एक पहाड़ी इलाके में सड़क बनानी शुरू की, तभी से विवाद शुरू हुआ।
  • इस पहाड़ी इलाके को चीन डोंगलांग, भूटान डोकला और भारत डोकलाम कहता है।
  • भारत, भूटान और चीन के बीच इस इलाके में चीन सड़कों का जाल बिछाना चाहता है।
  • चीन सड़क बनाकर कोई विकास नहीं बल्कि युद्ध के हालातों में अपने ठिकाने बना रहा है।
  • भूटान ने भारत से चीनी सड़क की शिकायत की तो भारत ने कड़ा एतराज जताया।
  • जिसके बाद चीन ने आरोप लगा दिया कि भारतीय सैनिकों ने घुसैपठ की है।
  • अब चीन धमकी दे रहा है कि अगर सैनिक वापस नहीं बुलाए तो हालात युद्ध के करीब जाएंगे।

यह भी पढ़ें… जानें क्यों बढ़ा है सिक्किम-चीन बॉर्डर पर तनाव!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें