भारत और चीन द्वारा डोकलाम से सेना हटाए जाने के फैसले पर भूटान ने खुशी जाहिर की है। भूटान विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों के बीच सीमा से सैनिकों को हटाने पर बनी सहमति के फैसले का स्वागत किया है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत है।

 यह भी पढ़ें… बुलडोज़र-टेंट लेकर वापस लौटा चीन, मगर हेकड़ी बरकरार

भूटान ने जारी किया बयान :

  • भारत और चीन के बीच बीते 70 दिनों तक चला डोकलाम गतिरोध सोमवार को खत्म हो गया।
  • जिसके बाद भूटान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया।
  • भूटान विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम भारत और चीन द्वारा डोकलाम से सेना हटाने का स्वागत करते हैं।
  • आगे कहा कि हम आशा करते हैं कि तीनों देश के बार्डर पर शांति बनी रहेगी।
  • भारत और चीन के बीच हुई संधि का भूटान सम्मान करेगा।

यह भी पढ़ें… राम रहीम मामले में कूदा चीन, कहा- पहले डेरा देखो, फिर डोकलाम

केंद्रीय मंत्री ने किया ट्वीट :

  • भारत और चीन के बीच डोकलाम में लगभग तीन महीने के गतिरोध के बाद दोनों देशों के बीच सैनिकों को हटाने पर सहमति पर केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया।
  • केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि डोकलाम से चीन अपनी सेना पीछे करने को तैयार हो गया है।
  • यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की बड़ी जीत है।

 यह भी पढ़ें… अगले सप्ताह चीन, म्यांमार दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

डोकलाम से जाते-जाते नही गई चीन की हेकडी :

  • चीनी सेना के वरिष्ठ कर्नल वु शियान ने सेना हटाने के फैसले पर बड़ी बात कही है।
  • कर्नल वु शियान कहा कि हम इस मामले के सुलझाने से बेहद खुश हैं, मगर भारत को इस मुद्दे पर सबक लेना चाहिए।
  • शियान ने कहा कि चीन अभी भी मामले पर चौकन्ना रहेगा और अपनी संप्रभुता की रक्षा करेगा।
  • यह भी पढ़ें… डोकलाम विवाद को मिलकर सुलझाएंगे भारत-चीन!

    इलाके में गश्त कर रही चीनी सेना :

    • डोकलाम से सेना हटाने की आपसी सहमति की भारत की घोषणा को चीन ने तवज्जो नही दिया।
    • पड़ोसी देश चीन ने यह दावा किया कि उसके जवान अभी भी डोकलाम में गश्त कर रहे हैं।
    • चीन की तरफ से कहा गया कि भारत ने अपनी सेना के वापस बुला लिया है।
    • हालांकि चीन विवादित इलाके में सड़क बनाने की अपनी योजना पर चुप्पी साधे रहा।

    यह भी पढ़ें… डोकलाम कोई गंभीर मुद्दा नहीं, हिंदी-चीनी भाई-भाई: दलाई लामा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें