डेरा सच्चा सौदा के बसेरा में रह रही 18 लड़कियों को प्रशासन ने निकाला है। सभी लड़कियों का मेडिकल कराया जा रहा है। बता दें कि इन अनाथ बच्चियों का पालन पोषण डेरे में हो रहा था। सुरक्षा बल अभी भी डेरे के आस-पास की स्थिति पर नजर रखे हे हैं।

यह भी पढ़ें… सिरसा : कर्फ्यू में ढील, डेरा मुख्यालय के पास स्थिति तनावपूर्ण

लड़कियों का कराया जा रहा है मेडिकल :

  • लड़कियों के मेडिकल टेस्ट के संबंध में सिरसा सिविल अस्पताल ने जानकारी दी है।
  • जानकारी देते हुए बताया कि डेरा आश्रम से 18 लड़कियों को निकाला गया है, सभी लड़कियों का मेडिकल कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें… राम रहीम के बाद अब रामपाल की बारी

पटरी पर लौटता नजर आया जनजीवन :

  • प्रमुख गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद सिरसा में मंगलवार को जनजीवन पटरी पर लौटता नजर आया।
  • सिरसा में शहरी सीमा क्षेत्र में कर्फ्यू में ढील दी गई, इसकी जानकारी विशेष आयुक्त वी. उमाशंकर ने दी है।
  • विशेष आयुक्त वी. उमाशंकर ने बताया कि कर्फ्यू में ढील की इजाजत लोगों को रोजमर्रा के जरूरी सामान खरीदने के लिए दी गई।
  • शहर में बस सेवा बहाल होने के साथ स्कूल भी खुल चुके हैं।
  • सिरसा के अतिरिक्त झज्जर और फतेहाबाद में बस शुरू हो गई है।
  • हालांकि, डेरा मुख्यालय के निकट कर्फ्यू जारी रहा, जो शहर से आठ किमी दूर है।

यह भी पढ़ें… राम रहीम पर फैसला आने के बाद नहीं हुई कोई हिंसा : IG सिरसा

डेरा मुख्यालय के चारों तरफ सुरक्षाकर्मी तैनात :

  • डेरा का मुख्यालय 700 एकड़ में फैला हुआ है।
  • सेना, अर्धसैनिक बल व हरियाणा पुलिस सहित सुरक्षा बलों के जवानों की तैनाती डेरा मुख्यालय के चारों तरफ तैनात है।
  • अधिकारियों का कहना है कि डेरा परिसर के भीतर अब भी करीब 15,000 लोग हैं।
  • डेरा परिसर के भीतर 10,000-12,000 लोग रहते हैं।
  • अपने आप में डेरा एक छोटे शहर जैसा है, जिसमें घर, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, स्टेडियम व दूसरे बुनियादी सुविधाएं हैं।
  • सुरक्षा प्रतिष्ठानों के अनुमान के मुताबिक अब भी डेरे के अंदर 2000-3000 अनुयायी हैं।
  • डेरा के प्रभाव वाले हरियाणा व पंजाब के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बल अब भी उच्च सर्तकता बरते हुए हैं।
  • हालांकि, इन इलाकों में कोई कर्फ्यू नहीं है।

यह भी पढ़ें… जेल में नहीं आई राम रहीम को नींद, खाई केवल आधी रोटी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें