केंद्रीय कैबिनेट ने अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) क्रीमी लेयर की आय सीमा को 6 लाख से 8 लाख रुपये बढ़ने को मंज़ूरी दे दी है। इसके साथ ही अब इसका लाभ सार्वजनिक उपक्रमों, बीमा कंपनियों और बैंकों तक बढ़ने का फैसला किया है। केंद्र के इस फैसले से ओबीसी के अंतर्गत आने वाले लोगों को काफी राहत की उम्मीद है।
अरुण जेटली ने किया बड़ा एलान-
- केंद्र सरकार ने केंद्र सरकारी की नौकरियों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए क्रीमी लेयर की उच्चतम सीमा बढ़ाकर आठ लाख रुपये सालाना कर दी।
- पहले यह सीमा छह लाख थी।
- अरुण जेटली ने कहा, ओबीसी क्रीमी लेयर की 8 लाख रु की सीमा पीएसयू, बीमा कम्पनियों और बैंकों में भी लागू होगी।
उच्चतम सीमा हुई आठ लाख-
- केंद्र सरकार की नौकरियों में ओबीसी क्रीमी लेयर की उच्चतम सीमा बढ़ाकर आठ लाख कर दी गई है।
- इसके घोषणा केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने की।
- पहले यह सीमा आठ लाख रुपये थी।
- इस घोषणा के बाद ओबीसी श्रेणी के सालाना आठ लाख रुपये तक की आय वाले अभ्यर्थी आरक्षण लाभ ले पाएंगे।
- इससे पहले जिनकी आय छह लाख होती थी, उन्हें यह लाभ मिलता था।
- अब इसका दायरा बढ़ाकर आठ लाख रुपये कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: OBC क्रीमी लेयर की सीमा अब आठ लाख