मुंबई में भारी बारिश के कारण बहुमंजिला इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। 117 साल पुरानी और छह मंजिली इस इमारत के मलबे से 11 शवों को निकाला गया। यह इमारत गुरुवार को सुबह 8.25 बजे ढह गई थी।

यह भी पढ़ें… मुंबई हादसा: मृतक के परिजनों को मिलेगा 5 लाख रुपये का मुआवजा

राहत व बचाव कार्य जारी :

  • मलबे में दबे लोगों को ढूंढने के लिए तलाशी एवं बचाव कार्य जारी है।
  • दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार में मौलान शौकत अली मार्ग पर हुसैनी इमारत को छह साल पहले ही खतरनाक घोषित किया जा चुका था।

यह भी पढ़ें… नोटबंदी 21वीं सदी का सबसे बड़ा घोटाला : कांग्रेस

मुंबई में हुआ बड़ा हादसा :

  • दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में बीते दिन एक बहु मंजिला पुरानी इमारत ढह गई।
  • ढही हुसैनी इमारत के मलबे के नीचे 60 और लोगों के दबे होने की आशंका है।
  • सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मृतक के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की।
  • बीएमसी के एक आपदा प्रबंधन अधिकारी के मुताबिक़ मलबे में फंसे लोगों को बचाने का काम युद्धस्तर पर जारी है।
  • साथ ही अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
  • अधिकारी ने बताया कि इमारत ढहने के तीन घंटे के भीतर ही मलबे में दबे 20 लोगों को बचा लिया गया।
  • इमारत दक्षिण मुंबई के बेहद तंग इलाके सी वॉर्ड में स्थित थी।
  • बचाव टीमों को आपदा स्थल पर अपने बड़े वाहनों और भारी भरकम उपकरणों के साथ पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
  • घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें दो दमकल कर्मी भी हैं।
  • एक महिला ने बताया कि इमारत में एक प्लेस्कूल भी था।
  • जिस समय इमारत ढही, प्लेस्कूल उसके दो घंटे बाद खुलने वाला था।
  • दाउदी बोहरा समुदाय के सदस्यों और अन्य स्थानीय निवासियों ने अपने हाथों से मलबा हटाकर लोगों को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें… मुंबई: तीन मंजिला इमारत ढही, हुआ बड़ा हादसा

यह भी पढ़ें… मलबे में दबी 60 जिंदगियां, युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें