गुरमीत राम रहीम को बीस साल की सजा सुनाने वाले सीबीआई विशेष कोर्ट के जज जगदीप सिंह को जेड प्लस की सुरक्षा दी गई है।

स्पेशल सीबीआई जज को मिली सुरक्षा-

  • सीबीआई की विशेष अदालत के जज जगदीप सिंह को जेडप्लस सिक्योरिटी दी है है।
  • यह फैसला केंद्रीय गृहमंत्रालय ने लिया है।
  • अब जज जगदीप सिंह की सुरक्षा 10 कमांडो साहिल 55 पुलिसकर्मी करेंगे।
  • बलात्कारी बाबा के समर्थकों की तरफ से हमले की आशंका को देखते हुए जज जगदीप सिंह को यह सुरक्षा दी गई है।

फैसला आने के बाद फैली थी हिंसा-

  • डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को दो अलग-अलग मामलों में बीस साल की सजा सुनाई गई है।
  • इस हाईप्रोफाइल केस में जब पंचकूला में राम रहीम को दोषी करार दिया गया था तब कई राज्यों में हिंसा फैली थी।
  • इस हिंसा में पंजाब और हरियाणा सहित दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई जिले झुलसे थे।

क्या है पूरा मामला-

  • साल 2002 में डेरा सच्चा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम पर साध्वी के यौन शोषण के आरोप लगे।
  • इस मामले की जांच हाई कोर्ट ने सीबीआई को सौंप थी।
  • एक साध्वी ने गुमनाम चिट्ठी के जरिए गुरमीत राम रहीम पर यौन शोषण सहित कई अन्य संगीन आरोप लगाए थे।
  • साध्वी ने आरोप लगाते हुए एक पत्र मीडिया, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, पीएम के नाम जारी किया था।
  • इसके बाद हाई कोर्ट ने 24 सितंबर 2002 के इस मामले की जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया।
  • CBI ने जांच में आरोप सही पाए और डेरा प्रमुख के खिलाफ विशेष अदालत के सामने 31 जुलाई 2007 में आरोप पत्र दाखिल किया।
  • इस मामले में बाबा गुरमात राम रहीम को अदालत से जमानत मिल गई।
  • लेकिन लंबे अरसे से मामला पंचकूला की सीबीआई अदालत में चल रहा है।
  • 25 अगस्त को राम रहीम को रेप मामले में दोषी करार दिया गया।
  • 28 अगस्त को अदालत ने राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें