उत्तराखंड के कई हिस्सों में शुक्रवार को भारी बारिश जारी है। बारिश से गुरुवार शाम को देहरादून में भारी जलभराव की स्थिति रही। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उधमसिंह नगर, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल में 65 से 200 मिलीमीटर बारिश होने की चेतावनी के बाद रेड अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें… दिल्ली में छाई बदली, बिहार में बारिश के आसार

भूस्खलन के कारण कई मार्ग हुए अवरूद्ध :

  • भूस्खलन की वजह से पहाड़ी क्षेत्रों के कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।
  • यमुना घाटी में सायना छेती के पास चट्टानें गिरने से यमुनोत्री राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है।
  • खराब मौसम के कारण बद्रीनाथ हाइवे बंद कर दिया गया है।
  • इस वजह से पांच दर्जन स्थानीय लोग और तीर्थयात्री फंसे हुए हैं और उन्हें बचाने का काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें… मप्र में हुई सामान्य से 140 मिमी कम बारिश

दिल्ली में लुढ़का पारा :

  • राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह बदली छाई रही।
  • यहां का न्यूनतम तापमान समान्य से एक डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी।
  • कहा, दिन में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, साथ ही बारिश होने की भी संभावना है।
  • दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
  • सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 93 प्रतिशत दर्ज किया गया।
  • पिछले 24 घंटों में राजधानी में 67.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
  • वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें… भारी बारिश और जलभराव से थमी मुंबई, हाई-टाइड की चेतावनी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें