सुर्खियों में बने रहने के लिए अक्सर विवादित बयान देने वाले केआरके यानी कमाल राशिद खान कॉमेडियन कपिल शर्मा पर छींटाकसी करने के बाद अब सुनील ग्रोवर को लेकर ट्वीटर पर सक्रिय हो गये हैं। कपिल शर्मा के बीच चल रहे विवाद को दरकिनार कर सुनील ग्रोवर ने आगे बढ़ते हए एक ट्वीट किया। जिससे यह कयास लगाया जाने लगा कि वह वापस कपिल शर्मा के शो में जा सकते हैं। ऐसे में सुनील के ट्वीट पर केआरके ने रिप्लाई करते हुए उगला जहर।

सुनील ग्रोवर ने फैन्स को कहा शुक्रिया:

  • सुनील 27 मार्च को ट्वीट करते हुए अपने फैन्स को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा।
  • उन्होंने आगे लिखा कि  वह अच्छे काम में खुद को लगाना चाहते हैं।
  • साथ ही यह भी लिखा कि वह थोड़े नर्वस हैं।
  • जिसके बाद केआरके ने सुनील पर जमकर साधा निशाना।

केआरके ने किया कई ट्वीट

  • केआरके ने ट्वीट कर एक के बाद एक कई निशाने साधे सुनील ग्रोवर पर।
  • कमाल राशिद खान ने कहा कि पता था कि अंत में तो कपिल के पास ही जाना है।
  • आगे आरोप लगाते हुए कहा कि सुनील पब्लिसिटी पाने के लिए वह इतना ड्रामा कर रहे थे।
  • केआरके ने आगे लिखा कि मैं सुनील ग्रोवर को दोष नहीं दूंगा।
  • कहा सुनील के पास काम नहीं है तो उन्हें सर्वाइव करने के लिए कपिल के पास वापस जाना पड़ा।
  • ऐसे में उन्हें जूते खाकर ही सही, घर तो चलाना है।
  • एक अन्य ट्वीट में कमाल ने कहा कि भाई सुनील ग्रोवर तीसरी बार कब पिट रहे हो कपिल शर्मा से!
  • आगे केआरके ने कहा कि चुपचाप से पिट लिया करो, आखिर में बाप है और घर भी तो चलाना है!
  • कमाल के इन बातों का जबाव देते हुए सुनील लिखा कि और कोई गाली मत देना क्योंकि हम जानवरों के मुंह नहीं लगते हैं।

https://twitter.com/WhoSunilGrover/status/846483799143735299https://twitter.com/kamaalrkhan/status/846523350407032832https://twitter.com/SunilGFan1/status/846788441471901696

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें