फिल्म आशिकी 2 में दमदार अभिनय कर दर्शकों के दिल में जगह बनाई बॉलीवुड की क्यूट अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का जन्मदिन है। वह आज अट्ठाईस साल की हो गई हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 3 मार्च 1989 को मुंबई में हुआ। श्रद्धा कपूर अभिनेता शक्ति कपूर और अत्रिनेत्री शिवांगी कोल्हपुरी की बेटी हैं। वह अभिनय के साथ-साथ गायकी के लिए भी जानी जाती हैं। बीते दिन श्रद्धा ने प्री-बर्थडे की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी।

श्रद्धा कपूर की फिल्में: 

  • 2010 में आई तीन पत्ती श्रद्धा कपूर की पहली फिल्म है।
  • जिसमें वह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नजर दिखीं।
  • 2011 में लव का द ऐंड नाम की दूसरी फिल्म में अभिनय किया।
  • 2013 में आशिकी 2 आई, इस फिल्म से श्रद्धा ने बहुत सुर्खियां बटोरी।
  • 2014 में एक विलन फिल्म में न सिर्फ दमदार अभिनय किया।
  • बल्कि इस फिल्म में ‘गलियां’ गाने को श्रद्धा कपूर ने गाकर खूब प्रसिद्धी बटोरी।
  • 2014 में हैदर फिल्म में वह शाहिद कपूर के साथ अभिनय कीं।
  • 2015 में एबीसीडी 2 फिल्म में श्रद्धा ने अभिनय किया।
  • 2016 में बागी में बतौर मुख्य अभिनेत्री नजर आईं।
  • 2016 में ए फ्लाइंग जट्ट में केमियो की भूमिका निभायी ।
  • 2016 में रॉक आॅन 2 में अभिनय किया। 
  • 2017 में ओके जानू श्रद्धा की आगामी फिल्म है।
  • 2017 में आने वाली हाफ गर्लफैंड फिल्म में वह रियो सोमानी की भूमिका निभाएंगी।
  • आपको बता दें कि हाफ गर्लफैंड फिल्म लेखक चेतन भगत के उन्यास हाफ गर्लफैंड पर आधारित है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें