बॉलीवुड की आने वाली फिल्म ‘सरबजीत’ की स्टार कास्ट आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होगी।

डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी होंगे साथ:

  • बॉलीवुड की आने वाली फिल्म ‘सरबजीत’ कि स्टार कास्ट आज राजधानी लखनऊ में होगी।

  • फिल्म कि स्टार कास्ट में एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा, एक्टर दर्शन कुमार, डायरेक्टर ओमंग कुमार, एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी और प्रोड्यूसर संदीप सिंह शामिल होंगे।

  • फिल्म की स्टार कास्ट राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित सिनेपोलिस सिनेप्लेक्स में आयेंगे।

  • फिल्म प्रमोशन का यह कर्यक्रम दोपहर 1 से शुरू होगा।

भारतीय कैदी पर आधारित है कहानी:
  • बॉलीवुड की आने वाली मूवी सरबजीत एक भारतीय कैदी की कहानी है, जिसमें सरबजीत को पाकिस्तानी सेना द्वारा पकड़ लिया जाता है।
  • उन्हें तरह तरह कि यातनाएं दी जाती हैं।
  • यह कहानी उनके जीवन पर आधारित है।
  • इस फिल्म में सरबजीत की भूमिका रणदीप हुड्डा ने निभाई है।
  • फिल्म में सरबजीत की पत्नी कि भूमिका ऐश्वर्या राय ने की है।
  • यह मूवी आगामी 20 मई, 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें