Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Entertainment News

‘सुरज पे मंगल भारी’:- ग्रेट इंडियन वैंडिग के लिए तैयार हो जाईए! राशी-कुंडली के साथ पूरी हैं मैच मेकिंग।

अपने मजेदार और मनोरंजन से भरे कंटेंट के साथ फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। पीढ़ी दर पीढ़ी भारतीय शादी के रस्म-रिवाज हर भारतीय के लिए दिलचस्प होते है। और यही समय होता है, जब पूरा परिवार, दोस्त और रिश्तेदार सभी एक साथ इस पल की खुशियों में शामिल होते हैं। और यही समय होता है जब प्यार वाला माहोल बन जाता है और आंखों को नम कर जाता है। उसी तरह यह भी फिल्म कम्पलीट फैमिली एंटरटेनमेंट और डॉयलॉग से भरी कॉमेडी के साथ शादी के धमाल को दिखाती नजर आ रही है।

 

यह फिल्म, साल 1995 के दौर को दिखाती है। सुरज (दलजीत) जो खुद को भारत का मोस्ट एलिजिबल बैचलर समझता है साथ ही खुद के लिए एक लड़की की तलाश में है और उसकी यही तलाश‌ मंगल (मनोज) से टक्कराती है जो एक बेहतरीन वैडिंग डिटेक्टिव माना जाता हैं।

 

सुरज इसी मंगल से बदला लेने के लिए मंगल की बहन तुलसी (फातिमा सना) के साथ प्यार का बंधन जोड़ता है। इसी कहानी में फिल्म के अन्य कलाकार जैसे अन्नु कपूर, मनोज पावा, सीमा पावा, सुप्रिया पिलगांवकर, विजय राज और नेहा पेंडसे भी कॉमेडी का तड़का लगाते हैं।

 

वहीं फिल्म का ट्रेलर बहुत सी मेट्रीमोनियल साइड्स, वैंडिग प्लानर, मिठाई की दुकानों के साथ जुड़ते हुए प्रमोशन करते हुए दिखाई दे रहा हैं। इसके अलावा सुरज के दुध जैसे सफेद चेहरे को चमकाने के लिए मेकअप आर्टिस्ट भी पूरी तैयारी में है। वैंडिग डेस्टिनेशन तैयार हैं साथ ही बारातियों का स्वागत के लिये ‘पान पराग’ वाला टच भी  तैयार हैं।  मंगल की सारी जासूसी के बावजूद सभी के एक साथ आने से ही सुरज की शादी इस साल की सबसे बेहतरीन शादी होने जा रही है  वहीं ट्रेलर में फैमिली ट्रेडिशन के तड़के और कल्चर से ऐसा लग रहा है जैसे पूरा माहौल ही रंगीन और खुशनुमा  हो गया है. ।

 

व्यंग से भरी फिल्म का टाइटल भी राशी और कुडंली की बात कर रहा है और यही राशी के सितारें अब इस दिवाली चमकने के लिए भी तैयार हैं।

 

 

https://twitter.com/jeevansathi_com/status/1319948051436417024?s=21

 

https://www.instagram.com/p/CGl_Y20HTXb/?igshid=1q9m70r4772n8

 

https://www.facebook.com/228123120695122/posts/1636463146527772/?extid=0&d=n

Related posts

Check Out iconic “9 se 12” Teaser from Judwaa 2 !

Minni Dixit
8 years ago

XXX के प्रीमियर पर विन डीज़ल के नजदीक दिखी उर्वशी!

Nikki Jaiswal
8 years ago

Deepika and Ranbir together in Mijwan Fashion Show 2018

Shivani Awasthi
7 years ago
Exit mobile version