Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Entertainment News

उर्वशी रौतेला ने एनआर ग्रुप का मास्क और सेनिटाइजर लॉन्च किया

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने एनआर ग्रुप का goKoronago.com साइट लॉन्च किया, इस वेबसाइट पर हम आधे दाम में मास्क और सेनिटाइजर जैसे आवश्यक चीजों को खरीद सकते हैं।

लोकडाउन के बाद बॉलीवुड का ये पहला इवेंट है जहाँ उर्वशी ने आ कर मीडिया के ज़रिये  लोगों को इस कंपनी और इस प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दी और बताया की “मेरे लिए ये एक इवेंट से बढ़कर है. मै  हमेशा से लोगों के लिए और मेरे   फैन्स के  लिए कुछ करना चाहती थी. ये कंपनी इस कठिन दौर में मास्क और सेनिटाइज़र जैसी चीज़ें आधे दाम में आम  जनता तक पहुंचा रही है. ये वाकई तारीफ़ के क़ाबिल है”।

goKoronago.com इंडिया का पहला ऐसा वेबसाइट है जहां पर इस समय की सबसे जरूरी चीजें जैसे- मास्क और सेनिटाइजर को ऑनलाइन आर्डर किया जा सकता है। और इसकी होम डिलीवरी भी बिलकुल मुफ्त है। इसमें फैमिली सेफ्टी किट, ऑफिस सेफ्टी किट और सोसाइटी सेफ्टी किट उपलब्ध है।

इस किट की खास बात तो ये है कि इस वेबसाइट के जरिए हमे यह आधे प्राइज में मिल रहा हैं। एनआर ग्रुप पहली ऐसी कंपनी है जो इस मुश्किल समय में आम जनता की मदद करने के लिए इस “goKoronago.com” पहल के साथ आयीं है।

मास्क और सेनिटाइज़र इंडिया में ही स्थानीय रूप से बनाए गए हैं, और ये बहुत ही अच्छी क्वालिटी के है तो इसके बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है, और ये उनकी साइट “goKoronago.com” पर आधे दाम पर उपलब्ध हैं। कोरोना से बचाव करने के लिए आज के समय में मास्क पहनने और सेनिटाइजर इस्तेमाल करना हर किसी का रूटीन बन गया है।

लेकिन देखिए! कि इन आवश्यक चीजों जैसे मास्क और सेनिटाइज़र को रिटेल आउटलेट्स या ऑनलाइन साइट्स पर एमआरपी पर बेचा जा रहा है, जबकि “goKoronago.com” के प्रोडक्ट की कीमत सिर्फ आधी है।

एनआर ग्रुप ने बेस्ट क्वालिटी वाले मास्क और सेनिटाइज़र को अपने वेबसाइट goKoronago.com के जरिए, बहुत ही कम कीमत पर, आम आदमी तक पहुंचाने के लिए संकल्प लिया है। और इसे सीधे आपके घर तक पहुँचाया जाएगा।

इस कंपनी के प्रमोटर नीलेश एन रघानी ने कहा कि “एनआर ग्रुप के तहत कई कंपनियों में से, एक नई “goKoronago.com” का उपयोग COVID19 महामारी से लड़ने के लिए आवश्यक चीजों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा। कंपनी चाहती है कि कॉमन मैन को इन जरूरी चीजों पर 40-50 प्रतिशत की छूट मिले, ताकि सभी इसे आसानी से खरीद पाएं।”

“हमारे प्रोडक्ट में एक फैमिली किट हैं, जिसमें 4 मास्क और 2 हैंड सैनिटाइज़र / क्लीन्ज़र प्लस और साथ ही सेफ्टी आइटम शामिल हैं। हमारे मास्क तीन लेयर्ड है, यह एंटी-माइक्रोबियल, वाटर रेपेलिऐट और वॉशेबल होता है, जिसे लगभग 30 बार धुला जा सकता है। इसके अलावा, ये मास्क स्किन के लिए भी एकदम सही है, 100% सूती कपड़े से बना है जिसे एक जानी मानी कंपनी से लिया गया है।”

नीलेश एन रघानी ने आगे कहा, “न तो कोई होलसेलर होगा और न ही कोई रीटेलर, जिसके कारण बेस्ट क्वालिटी वाले प्रोडक्ट को इतने बड़े डिस्काउंट पर दिया जाता है। हम फैक्ट्री के ही दाम पर इन मास्क और सैनिटाइज़र को आपके दरवाजे पर पहुंचाएंगे। हमारे पास फैमिली सेफ्टी किट, ऑफिस सेफ्टी किट और सोसाइटी किट भी हैं, जिसे यूजर कम कीमत पर कभी भी खरीद सकते है। हम इस पहल को एक नैतिक और सामाजिक दायित्व के रूप में शुरू कर रहे हैं, ताकि इस देश में कोरोना महामारी को फैलने से रोका जा सके। एनआर ग्रुप इंडिया की पहली कंपनी है, जिसने आम आदमी को ध्यान में रखा है, जैसे कि बहुत ही कम कीमत पर बेस्ट क्वालिटी वाले प्रोडक्ट प्रदान कर रहा है। आपको बता दें कि भारत में ऐसी कोई कंपनी नहीं है जिसने इस तरह के कांसेप्ट के बारे में सोचा भी हो।”

 

निलेश एन रघानी ने आगे बताया कि, “हमारी कंपनी का जिंगल ‘अच्छी चीजें, अच्छे दाम, अब देश के नाम’ है। लोग इन चीजों को बस एक बटन पर क्लिक पर खरीद सकते हैं और हम उन्हें उनके दरवाजे पर इन आवश्यक चीजों को पहुंचाएंगे। हमने अपनी वेबसाइट का नाम “goKoronago.com” रखा है, क्योंकि हम चाहते हैं कि यह कोरोना जल्द ही खत्म हो जाए और हम राहत की सांस लें।

 

Related posts

‘The Kapil Sharma Show’ ready for a new start !

Minni Dixit
8 years ago

रिलीज़ हुआ फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ का पोस्टर!

Nikki Jaiswal
8 years ago

2016 के बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला किंग खान को !

Nikki Jaiswal
8 years ago
Exit mobile version