Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Entertainment News

दीपिका पादुकोण अपकमिंग फिल्म “महाभारत” में द्रौपदी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।

deepika padukone

deepika padukone

दीपिका पादुकोण अपकमिंग फिल्म “महाभारत” में द्रौपदी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।

दीपिका पादुकोण अपकमिंग फिल्म “महाभारत” में द्रौपदी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। दीपिका के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है, वो जल्द ही द्रौपदी के किरदार में नजर आएंगी, इसकी अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर की गई है।

दीपिका, मधु मेंटेना के साथ मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। महाभारत फिल्म को द्रौपदी के नजरिये से बनाया जाएगा। फिल्म कई पार्ट्स में बनाई जाएगी, इसका पहला पार्ट 2021 की दिवाली में रिलीज किया जाएगा।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी। उन्होंने ट्वीट किया, “BIGGG NEWS … दीपिका पादुकोण #फिल्म महाभारत में द्रौपदी के किरदार में… दीपिका, मधु मंटेना के साथ मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस करेेंगी … कई हिस्सों (पार्ट्स) में बनाई जाएगी, जिसमें से पहला पार्ट दिवाली 2021 में रिलीज़ होगी।”

दीपिका अपनी आने वाली फिल्म छपाक को भी प्रोड्यूस कर रही है। “छपाक” एसिड अटैक सर्वाइवर, लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। दीपिका के प्रोडक्शन में बन रही दूसरी फिल्म महाभारत, द्रौपदी के नजरिये से बनायीं जाएगी, जो पौराणिक कहानी को एक नया रूप देगी।

मेघना गुलज़ार के डायरेक्शन में बनी फिल्म छपाक फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ के सहयोग से दीपिका पादुकोण और मेघना गुलज़ार द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। फिल्म में विक्रांत मैसी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज होने वाली है।

Related posts

बेंगलुरु छेड़छाड़ मामले पर शाहरुख़ खान ने दिया बयान!

Sudhir Kumar
7 years ago

लैक्मे फैशन वीक लूलिया वंतूर ने बिखेरे जलवे!

Sudhir Kumar
7 years ago

ऋतिक की फिल्म ‘काबिल’ ने सातवें दिन किया शानदार कलेक्शन!

Nikki Jaiswal
8 years ago
Exit mobile version