बॉलीवुड में दमदार अभिनय का लोहा मनवाने के बाद हॉलीवुड में बेहतरीन अभिनय कर अपना नाम बना चुकी प्रियंका चोपड़ा कई उपल्बधियों को हासिल कर चुकी हैं। इसी क्रम में उन्हें एक और उपलब्धि मिली है। प्रियंका चोपड़ा को 2017 ट्रिबेका फिल्म महोत्सव के जूरी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

नजर आयेंगी जूरी सदस्य की भूमिका में:

  • प्राप्त खबरों के अनुसार जूरी सदस्य के रूप में प्रियंका चोपड़ा के अतिरिक्त एमी बर्ग, जाचरी क्विंटो का नाम शामिल है।
  • साथ ही शीला नेविंस, विलम डैफो, जेसी पलेमोन्स और मेलानी लिन्सकी सहित अन्य लोगों का नाम भी महोत्सव के जूरी सदस्य के रूप में शामिल किया गया गया है।
  • वह डाॅक्यूमेंटरी और छात्र दूरदर्शी प्रतियोगिता में ओलिविया थिरलबी, रयान एगोल्ड, ब्रेडन फ्रसेर और इलीन गालघर के साथ जज होंगी।
  • ज्ञात हो कि 34 वर्षीय प्रियंका ‘क्वांटिको’ में अपनी भूमिका से पश्चिम में लोकप्रिय हुई हैंं।

27 अप्रैल को होगा कार्यक्रम :

  • इस कार्यक्रम में सभी श्रेणी के विजेताओं के नाम महोत्सव के पुरस्कार समारोह में घोषित किए जाएंगे।
  • जो बीएमसीसी ट्रिबेका फर्मानिंग ऑर्ट सेन्टर में किया जाएगा, यह कार्यक्रम 27 अप्रैल को होगा।
  • माइकल रेपोर्ट की मेजबानी में द 2017 ट्रिबका फिल्म महोत्सव 19 से 30 अप्रैल के बीच आयोजित किया जाएगा।

हाल ही में प्रियंका को मिले 3 राष्ट्रीय अवार्ड :

  • हाल ही में प्रियंका की मराठी होम प्रोडक्शन फ़िल्म वेंटीलेटर को तीन नेशनल अवॉर्ड्स मिले हैं।
  • जिसके बाद फ़िल्म फेस्टिवल की ज्यूरी मेंबर बनना उनके हुनर और शोहरत की मिसाल है।
  • गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की डेब्यू हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच अगले महीने रिलीज़ हो रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें