फिल्म का नाम: अ फ्लाइंग जट्ट
डायरेक्टर: रेमो डिसूजा
स्टार कास्ट: टाइगर श्रॉफ, नाथन जोंस, जैकलीन, अमृता सिंह, के के मेनन, गौरव पांडेय
अवधि: 2 घंटा 31 मिनट
सर्टिफिकेट: U/A
रेटिंग: 2 स्टार

कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बनें रेमो डिसोज़ा ने “फालतू” फिल्म के साथ डायरेक्शन की शुरुआत की थी| उसके बाद उन्होंने “ABCD”  और “ABCD2”  को भी डायरेक्ट किया| अब रेमो ने एक सुपरहीरो फ्लिम “मूवी अ फ्लाइंग जट” को निर्देशित किया है| खास बात यह है कि, “अ फ्लाइंग जट” की कहानी रेमो डिसोज़ा ने ही लिखी है|

बच्चों के लिए ख़ास है मूवी

  • यह एक सुपरहीरो फ्लिक मूवी है|
  • फिल्म की कहानी अच्छी है फिल्म के डायरेक्शन में कोई कमी नहीं है|
  • वहीं, मूवी की सिनेमेटोग्राफी काबिले तारीफ है|
  • इस मूवी में टाइगर श्रॉफ  को सुपर पॉवर कैसे मिलती है, ये जानने के लिए आप को यह मूवी खुद देखना होगा|
  • अगर फिल्म की कहानी यहाँ पर ही बता दी गयी, तो फिल्म देखने का आपका मज़ा खत्म हो जायेगा|
  • यह मूवी मनोरंजन के साथ-साथ एक बड़ा सन्देश भी देती है|
  • मूवी में सन्देश दिया गया है कि किस तरह से प्रदुषण हमें अन्दर से कितना खोखला करता जा रहा है|
  • अगर हमने इस ओर जल्द ही ध्यान नहीं दिया और इसे नहीं रोका गया तो ये हमें काफी नुकसान पंहुचा सकता है|
  • एक सबसे अच्छी बात यह कि रेमो डिसूज़ा ने यह मूवी बच्चो को ध्यान में रखकर बनाई है|
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें