आपने आमिर खान की अॉल इज वेल वाली ‘थ्री इडियट्स’ तो आपने देखी ही होगी। इस फिल्म में क्या धांसू-धांसू डायलॉग थे। थ्री इडियट्स फिल्म को भारत में ही नहीं दुनिया के दूसरे देशों में भी खूब सराहा गया था। इस फिल्म की कामयाबी ऐसी है कि अब इसका रीमेक आने वाला है। वह भी भारत से बहुत दूर मैक्सिको में…जी हां ,सही सुना आपने। थ्री इडियट्स का रीमेक मैक्सिको में बन रहा है।

धूम मचाने को तैयार मैक्सिको की थ्री इडियट्स :

  • आपने भारत में विदेशी फिल्मों का रीमेक बनते देखा होगा।
  • लेकिन भारतीय का किसी विदेशी भाषा में बनना आपको अचरज में डाल सकता है।
  • मगर यह सौ फीसदी सच है, यकीन ना हो मैक्सिको में बनी थ्री इडियट्स ट्रेलर देख लीजिए…

  • 2009 में आई आमिर खान की इस फिल्म के रीमेक का ट्रेलर भी बेहद पसंद किया जा रहा है।
  • इस ट्रेलर को देखने के बाद थ्री इडियट्स की यादें और डायलॉग ताजा हो जाएंगी।
  • मनोरंजन से भरपूर इस ट्रेलर में हिंदी वाली थ्री इडियट्स के काफी सीन देख सकते हैं।
  • आमिर खान की इस‍ फिल्म में कॉलेज लाइफ से जुड़ी समस्यों को उठाया गया था।
  • साथ ही पढ़ाई के प्रेशर को भी दिखाया गया।

फिल्म का निर्देशन कार्लोस बोलादो मोंज ने किया :

  • मैक्सिकन थ्री इडियट्स में मैक्सिकन एक्टर अल्फोंसो दोसल, क्रिचियन वेंजुक्यूज और
  • जर्मन वाल्डेज आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी का रोल निभाते हुए नजर आ रहे हैं।
  • करीना कपूर का रोल हिगारेडा करती हुईं नजर रही हैं।
  • इस मैक्सिकन फिल्म का निर्देशन कार्लोस बोलादो मोंज ने किया है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें