बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन हीरो माने जातें हैं। जिनके डायलॉग पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। साथ ही एक्शन हीरो सनी के अफेयर भी सुर्ख़ियों में आयें हैं। यही सुपरस्टार आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहा है।

सनी देओल का अब तक का सफ़र :

  • 1983 में आई फिल्म ‘बेताब’ से सनी देओल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
  • फिल्म ‘बेताब’ सुपरहिट रही जिससे सनी को बॉलीवुड में पहचान मिली।
  • ‘बेताब’ में सनी देओल के अपोजिट अमृता सिंह थी जिनके साथ सनी के अफेयर के भी खूब चर्चे रहें थे।
  • सनी देओल पापा धर्मेन्द्र का बहुत सम्मान करते हैं उनके सामने बोलते भी कम हैं।
  • एक्शन हीरो सनी देओल का असली नाम अजय सिंह देओल है।
  • घर में सनी नाम से पुकारे जाने पर फिल्मों में भी सनी ने इसी नाम से अपनी जगह बनाई।
  • सनी देओल अपने भाई बहनों में सबसे बड़े हैं भाई बॉबी देओल,विजयता और अजीता दो बहनें हैं।
  • पापा धर्मेन्द्र की फिल्म ‘ब्लैकमेल’ का गाना ‘पल पल दिल के पास’ सनी देओल को बहुत पसंद हैं।
  • सनी को अभिनेत्रियों में तनुजा बहुत पसंद हैं।

यह भी पढ़े :महेश भट्ट : करन जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को पूरी सुरक्षा मिले!

‘घायल’ ने पहुँचाया बुलंदियों पर :

  • 1990 में आई फिल्म ‘घायल’ ने सनी देओल को आसमान की बुलंदियों पर पंहुचा दिया।
  • फिल्म में शानदार अभिनय से सनी को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • ‘घायल’,‘घातक’ और ‘दामिनी’ सनी देओल के करियर की बेहतरीन फिल्में हैं।
  • फिल्म ‘दामिनी’ के लिए भी सनी को नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
  • 2001 में आई ‘गदर- एक प्रेम कथा’ सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म रही।
  • इस फिल्म ने पूरे भारत में अपनी कामयाबी के झंडे गाड़ दिए थें।
  • सनी जब इंग्लैंड गए हुए थे तब पूजा को देखते ही वे उन्हें अपना दिल दे बैठे फिर दोनों ने शादी कर ली।
  • आज तक पूजा देओल को कभी भी किसी कार्यक्रम या पार्टी में नहीं देखा गया है।
  • सनी अपनी सुपरहिट फिल्म ‘घायल’ के बाद ‘घायल वंस अगेन’ में  भी नज़र आयें थे।
  • लेकिन ‘घायल वंस अगेन’ बॉक्स ऑफिस पर कोई धमाल नहीं मचा पायी।
  • अब तक सनी देओल 90 फिल्मों में काम कर चुकें हैं।
  • इन दिनों तो सनी अपने बेटे करन देओल को बॉलीवुड में लॉन्च करने की तैयारी में हैं।
  • लेकिन सनी को अपने बेटे करन के लिए 16 से 20 साल की उम्र की लड़की चाहिए।

यह भी पढ़े :सलमान से अपने करियर को लेकर सायशा सहगल लेती है सलाह!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें