मशहूर टेलीविजन और थिएटर अभिनेता दिनेश गोयल अब बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। दिनेश गोयल तिग्मांशु धूलिया की आगामी ‘रागदेश’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। दिनेश गोयल ने कहा कि वह भविष्य में भी तिग्मांशु धूलिया के साथ काम करने के लिए उत्सुक रहेंगे। फिल्म रागदेश 28 जुलाई को पर्दे पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें… अनुष्का का नया ‘परी’ रूप देखकर डर जाएंगे आप!

दिनेश गोयल ने फिल्म को लेकर की बात-चीत :

  • अभिनेता दिनेश गोयल ने फिल्म रागदेश की कहानी पर बात-चीत की।
  • उन्होंने बताया कि रागदेश में सुभाष चंद्र बोस के जीवन के निश्चित काल को दिखाया गया है।
  • आगे कहा कि हर कोई नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जिंदगी के बारे में जानता है।
  • उन्होंने कहा कि लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इंडियन नेशनल आर्मी सुभाष चंद्र बोस की अगुवाई में भारत को आजादी दिलाने की जंग लड़ते हैं।
  • अभिनेता दिनेश गोयल ने बताया कि यह फिल्म रेड फोर्ट ट्रायल्स पर आधारित है।

नेताजी के नेतृत्व में INA को पुनर्जीवित किया गया :

  • भारतीय राष्ट्रीय सेना 1942 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान दक्षिणपूर्व एशिया में भारतीय राष्ट्रवादियों द्वारा गठित एक सशस्त्र बल थी।
  • इसका लक्ष्य ब्रिटिश शासन से भारतीय आजादी को सुरक्षित करना था।
  • 1943 में दक्षिण पूर्व एशिया में आने के बाद सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आईएनए को पुनर्जीवित किया गया।

यह भी पढ़ें… नही रहीं फिल्म आनंद की ‘रेनू’, कोलकाता में हुआ निधन!

फिल्म में अपने कैरेक्टर के बारे में दी जानकारी :

  • अभिनेता दिनेश ने फिल्म रागदेश में अपने चरित्र को लेकर जानकारी दी।
  • कहा इस फिल्म में तीन INA सैनिकों को ब्रिटिश शासन के खिलाफ युद्ध की लड़ाई के लिए कोर्ट मार्शल का सामना करना पड़ा।
  • दिनेश इस फिल्म में जजों के पैनल में से एक जज की भूमिका में नजर आएंगे।
  • फिल्म की कहानी ब्रिटिश इंडियन आर्मी (BIA) के तीन अफसरों कर्नल प्रेम सहगल, कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लो और मेजर जनरल शाह नवाज खान के मशहूर कोर्ट मार्शल पर आधारित है।

दिनेश ने आने वाली फिल्मों के बारे में दी जीनकारी :

  • अभिनेता दिनेश गोयल ने कहा रागदेश के बाद वह यश राज फिल्म के बैनर तले बन रही फिल्म हिचकी में नजर आएंगे।
  • साथ ही वह निखिल आडवाणी की स्टॉक ट्रेडिंग पर आधारित फिल्म बाजार में दिखेंगे।
  • इस फिल्म में वह सैफ अली खान और राधा आप्टे के साथ  नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें… रियलिटी शो में नज़र आये कैटरीना और रणबीर!

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें