Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Entertainment News

ऑस्कर अवार्ड: 23 साल और 6 नामांकन के बाद मिला लियोनार्डो को पहला ‘ऑस्कर’!

Leonardo DiCaprio

हॉलीवुड के मशहूर कलाकार लियोनार्डो डीकैप्रियो को हर वर्ष आयोजित होने वाले विश्व के सबसे बड़े पुरस्कार समरोह ‘ऑस्कर अवार्ड’ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में चुना गया है। यह पुरस्कार उनको फिल्म ‘The Revenant’ के लिए दिया गया है। यह लियोनार्डो का पहला अकादमी पुरस्कार है।

फ़िल्मी जीवन की शुरुआत:

लियोनार्डो ने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत 1989 से की थी। उस दौरान उन्होंने ‘Crtitters 3’, This boy’s life(1993) , What’s eating gilbert grape(1993) फिल्मों में काम किया, जिसमें What’s eating gilbert grape में उनकी सह-कलाकार की भूमिका को बहुत पसंद किया गया था। लियोनार्डो को सर्वाधिक पहचान 1997 में आई जेम्स कैमरून की शानदार प्रेम कहानी ‘Titanic’ से जो उस वक़्त की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी थी। 2000 के बाद से लियोनार्डो ने कई प्रकार के चुनौती वाले किरदारों को निभाया है, जिसके लिए उन्हें फिल्म आलोचकों से बहुत प्रशंसा मिली है। ‘The Man in the Iron mask(1998) , जीवनी आधारित फिल्म ‘Catch me If you can’, तथा न्यूयॉर्क की एतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी Gangs Of New York आदि ऐसी फ़िल्में शामिल है, जिसमें लियोनार्डो अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। इसके अलावा Blood Diamond(2006), The Departed(2006), Body Of lies(2008), Revolutionary Road(2008), Shutter Island(2010), Inception(2010), J.Edgar(2011), Django Unchained(2012), The Great Gatsby(2013) आदि कुछ अन्य फिल्मे हैं, जिनके किरदारों की विविधता के लिए लियोनार्डो ने काफी प्रशंसा प्राप्त की।

Leonardo DiCaprio

पहला ऑस्कर अवार्ड है:

लियोनार्डो डीकैप्रियो का यह पहला अकादमी पुरस्कार है। इसके पहले उन्हें 5 बार नामांकित किया जा चुका है, परन्तु वे कोई भी नामांकन जीतने में सफल नही हुए थे। पहली बार What’s eating gilbert grape(1993) के लिए उन्हें सह-कलाकार के लिए नामांकित किया गया। 2005 में ‘The Aviator’ तथा 2007 में Blood Diamond के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में नामांकन हासिल हुआ। 2014 में ‘The Wolf Of Wall Street’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ पिक्चर(निर्माता) के लिए नामांकित किया गया था।

Related posts

Priyanka Chopra feels “she doesn’t have to be “finished” to tell her story”!

Kirti Rastogi
7 years ago

सुपरस्टार रजनीकांत की नयी फिल्म ‘कबाली’ का टीजर रिलीज, देखे वीडियो

Ishaat zaidi
9 years ago

2 साल बाद रिकॉर्डिंग के लिए लौंटी लता मंगेशकर!

Nikki Jaiswal
8 years ago
Exit mobile version