बीते शुक्रवार को अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘अकीरा‘ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा ज़बरदस्त मारधाड़ और एक्शन करती नज़र आ रही है।

धीमी रही अकीरा की शुरुआत :

  • सोनाक्षी सिन्हा फिल्म `अकीरा` से पहली बार किसी फिल्म में एक्शन करती नजर आ रही है।
  • इस फिल्म को `गजनी` व `हॉलिडे` को निर्देशित कर चुके ए.आर. मुरुगादॉस ने निर्देशित किया है।
  • फॉक्स स्टार द्वारा निर्मित इस फिल्म ‘अकीरा’ में सोनाक्षी और मुरुगादॉस फिर से एक साथ काम कर रहे हैं।
  • दोनों कलाकार इसके पहले फिल्म ‘हॉलीडे’ में साथ काम कर चुके है।

यह भी पढ़े : पूनम पांडे ने बताया अपनी अगली फिल्म का राज !

  • हालांकि `अकीरा` ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत करते हुए महज 10 करोड़ रुपये की कमाई की है।
  • इस फिल्म ने पहले दिन 5.15 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 5.30 करोड़ रूपये की कमाई की।
  • इस फिल में सोनाक्षी का किरदार जोधपुर से मुंबई पढ़ने आई लड़की का है जो कॉलेज में गुंडों के साथ लड़ती है।
  • फिल्म में अनुराग कश्यप ने एक भ्रष्ट पुलिसवाले की भूमिका निभाई है।
  • इसके अलावा फिल्म में कोंकणा सेन की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

यह भी पढ़े : इन फ़िल्मी किरदारों ने जिमी शेरिगल को भी डराया !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें