बॉलीवुड का असली बादशाह या सुल्तान जो भी हो, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि बॉक्स ऑफिस का असली किंग अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ही है। 12 अगस्त को अक्षय की फिल्म ‘रुस्तम’ रिलीज होने जा रही है पूरी उम्मीद है कि उनकी यह फिल्म पिछली फिल्मों के सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी। उनकी पिछली फ़िल्में इस बात की गवाह है कि देशभक्ति पर आधारित फिल्मों में उनसे अच्छा अभिनय इस दौर में शायद ही कोई कर पाता हो। यही नहीं उनकी फिल्मो का बिजनेस भी बहुत अच्छा होता है।

आंकड़े देते हैं प्रमाण (Akshay Kumar) :

  • इसी साल आई उनकी फिल्म `एयरलिफ्ट` भी इसके पुख्ता प्रमाण मिलते है।
  • अक्षय की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 121.7 करोड़ रुपयों की बम्पर कमाई की थी।
  • यह फिल्म विदेशो में भी काफी सफल रही थी।
  • साल 2015 में उनकी 2 फ़िल्में आई जिनमे पहले आई `बेबी` ने बॉक्स ऑफिस पर 95.5 करोड़ रुपयों की कमाई की।
  • साथ में उन्हें उनके आलोचकों द्वारा भी सराहना भी मिली।
  • इसके बाद आई `गब्बर` ने 87.6 करोड़ की कमाई की। यह फिल्म उनकी अब तक आई सभी फिल्मों से हटकर थी।
  • इसमें उनका रोल भी नाम के विपरीत थे।
  • उनका रोल `शोले` के प्रसिद्ध किरदार गब्बर से प्रेरित था। काम वह हीरो के करता था।
  • वो विलन था क्योकि कानून की नज़र में वो काम गलत थे, मगर आम जन के लिए गब्बर हीरो था।
  • फिल्म रिलीज़ का पहला हफ्ता बताएगा कि अक्षय यह रिकॉर्ड बरकरार रख पाने में कितना सफल होते है!!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें