Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Entertainment News

मोगैम्बो का जन्मदिन आज, तस्वीरों में देखें अमरीश पुरी के 10 मशहूर डायलॉग

[nextpage title=”Mogembo 1″]

बॉलीवुड के महान खलनायकों की श्रेणी में शुमार अमरीश पुरी का आज 81वां जन्मदिन है।

बात चाहें ‘मिस्टर इंडिया’ के मोगैंबो की हो या ‘डीडीएलजे‘ में पिता की भूमिका की। किरदार को खुद में उतारने से लेकर संवाद अदायगी तक, अमरीश पुरी हमेशा बेजोड़ रहे। उनके जाने के बाद से भारतीय सिनेमा में खलनायकी का जो स्थान रिक्त हुआ था, रिक्त ही रह गया।

फिल्म में अपनी बेजोड़ अभिनय क्षमता से कई किरदारों को अमर कर चुके अमरीश पूरी परदे के बाहर की दुनिया में बेहद की नरम दिल इंसान के रूप में जाने जाते थे और ऐसे में अपनी छवि से अलग रोल करना सबसे बड़ी चुनौती थी, जिसे पूरी साहब ने बखूबी स्वीकार किया।

उनकी बुलंद आवाज उनके रोल में इस कदर फिट बैठती थी कि विलेन के रोल में अमरीश पूरी को देखने के बाद ऐसा करैक्टर जीवंत हो जाना लाजिमी था। वैसे पर्दे पर वो बहुत खतरनाक नजर आते थे परन्तु बहुत सी फिल्मों में सकारात्मक भूमिका में भी वो खासे सफल हुए। सलमान खान स्टारर ‘गर्व‘ में उन्होंने दमदार अभिनय से सबका दिल जीत लिया था।

पंजाब के नौशेरां गांव में 22 जून 1932 में जन्में अमरीश पुरी ने अपने करियर की शुरुआत में श्रम मंत्रालय में नौकरी की और उसके साथ-साथ सत्यदेव दुबे के नाटकों में अपने अभिनय का जौहर दिखाया। इसके बाद पृथ्वी थियेटर में बतौर कलाकार अपनी पहचान बनाने में सफल हुए। उसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में मोगाम्बो के रूप में मशहूर हुए। 

बॉलीवुड में गब्बर के बाद दूसरे सबसे सफल खलनायक के तौर पर अमरीश पुरी आज भी लोगों के दिलों-दिमाग में बसे हैं। लंबा चौड़ा क़द, रौबदार आवाज़, और दमदार शख़्सियत के ज़रिए लोगों के दिल में ख़ौफ़ पैदा कर देते थे।

बच्चे-बच्चे की जुबान पर ‘मोगाम्बो खुश हुआ’ डायलॉग आज भी रहता है। ये डायलॉग मिस्टर इंडिया फिल्म का है जिसमें अनिल कपूर मुख्य कलाकार थे। उनकी हर फिल्म उनके यादगार अभिनय की कहानी बयां करती है। जिनमें से कुछ मशहूर डायलॉग लेकर आए हैं जो अमरीश पूरी जैसे महान व्यक्तित्व के लिए एक श्रद्धांजलि है।

[/nextpage]

[nextpage title=”Mogembo 2″]

[/nextpage]

[nextpage title=”Mogembo 3″]

[/nextpage]

[nextpage title=”Mogembo 4″]

[/nextpage]

[nextpage title=”Mogembo 5″]

[/nextpage]

[nextpage title=”Mogembo 6″]

[/nextpage]

[nextpage title=”Mogembo 7″]

[/nextpage]

[nextpage title=”Mogembo 8″]

 

 

[/nextpage]

[nextpage title=”Mogembo 9″]

[/nextpage]

[nextpage title=”Mogembo 10″]

#HappyBirthDayAmrishPuri

[/nextpage]

Related posts

Nora Fatehi Turns Choreographer For Satyameva Jayate

UPORG Desk
6 years ago

सिद्धार्थ मल्होत्रा बता रहे लड़की को इम्प्रेस करने के तरीके!

Nikki Jaiswal
8 years ago

RubiNav reception party- As dreamy as their Shimla wedding!!

Neetu Yadav
6 years ago
Exit mobile version