चेतन भगत के उपन्‍यास पर आधारित फिल्‍म हॉफ गर्लफ्रेंड अगले साल 19 मई को रिलीज होने वाली है। ये फिल्‍म जिस तारीख को रिलीज होने वाली है उसकी घोषणा कर दी गई है। जब से चेतन भगत का उपन्‍यास हॉफ गर्लफ्रेंड रिलीज हुआ है तब से लोग इस फिल्‍म के इन्‍तेजार में हैंं। चेतन भगत की किताबोंं पर आधारित कई फिल्‍में इससे पहले भी बन चुकी है।

  • चेतन भगत की किताब पर आधारित ये फिल्म 19 मई को रिलीज होगी।
  • इस फिल्‍म को फिल्‍मकार मोहित सूरी ने डायरेक्‍ट किया है।
  • माेेहित सूरी की इस फिल्म के सह निर्माता चेतन भगत भी है जिन्‍होने इस फिल्‍म पर आधारित उपन्‍यास लिखा है।
  • अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्‍म हॉफ गर्लफ्रेंड  को लेकर काफी उत्‍सुक नजर आ रहे हैंं।
  • अर्जुन कपूर  इससे पहले भी चेतन भगत की किताब पर आधारित एक फिल्‍म में काम कर चुके हैंं।
  • हॉफ गर्लफ्रेंड में उनके साथ श्रद्धा कपूर नजर आने वाली है।
  • श्रद्धा कपूर ने अपने प्रंशसकों के साथ इस फिल्‍म को लेकर अपने अनुभव भी शेयर किये हैंं।
  • हॉफ गर्लफेंड बिहार के एक लड़के की कहानी है जो एक लड़की से बेपनाह मोहब्‍बत करता है।
  • अपने प्‍यार के खातिर उसे किन किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है ये ही इस कहानी में दिखाया गया है।
  • अर्जुन कपूर को अपनी इस फिल्‍म से काफी उम्‍मीदेंं हैं।
  • चेतन भगत की किताब पर आधारित अधिकतर फिल्‍में सुपरहिट साबित हुई है।
  • ऐसे में इस बात की पूरी उम्‍मीद जताई जा रही है कि एक लड़के केे प्‍यार पर आधारित उनकी येे  कहानी भी सुपरहिट साबित होगी।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें