बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बाहुबली से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता प्रभास की बैंकॉक के मैडम तुसाद म्यूजियम में मोम की मूर्ति लगाई जाएगी। बाहुबली प्रभास दक्षिण भारतीय अभिनेता हैं। जिन्होंने बाहुबली से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है।

एस एस राजामौली ने ट्वीट कर जताई अपनी ख़ुशी :

  • एस एस राजामौली बाहुबली फिल्म के निर्देशक हैं।
  • उन्होंने ने ट्वीट कर यह बताया कि मुझे यह बताने में बहुत ख़ुशी हो रही है।
  • बैंकॉक के मैडम तुसाद म्यूजियम में अभिनेता प्रभास की मोम की मूर्ति लगाई जाएगी।
  • प्रभास यह सम्मान पाने वाले पहले दक्षिण भारतीय अभिनेता होंगें जिनकी इतने प्रतिष्ठित म्यूजियम में मूर्ति लगाई जाएगी।
  • म्यूजियम में 36 वर्षीय अभिनेता प्रभास की मोम की मूर्ति का अगले साल मार्च में अनावरण किया जायेगा।
  • 2017 में इस मूर्ति का अनावरण होगा और फिर इसे पूरी दुनिया में घुमाया जायेगा।

यह भी पढ़े :राकेश रोशन के खिलाफ कंगना रनौत का पलटवार!

प्रभास का फ़िल्मी करियर :

  • बाहुबली प्रभास एक सफल अभिनेता हैं जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है।
  • प्रभास तेलुगु फिल्म के अभिनेता हैं जिन्होंने बहुत सी तेलुगु फ़िल्में की हैं जो दक्षिण भारत में हिट भी हुई हैं।
  • तेलुगु फिल्म के अभिनेता प्रभास ने 2002 में फिल्म ईश्वर से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था।
  • उसके बाद उन्होंने बहुत सी साउथ फिल्मों में भी काम किया।
  • लेकिन असली सफलता प्रभास को 2015 में आई फिल्म बाहुबली: द बिगनिंग से मिली।
  • इस फिल्म से प्रभास पूरे देश में प्रसिद्ध होने के साथ विदेशों में भी प्रसिद्ध हो गये।
  • प्रभास की फिल्म बाहुबली: द कन्क्लूजन 28 अप्रैल 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
  • बैंकॉक के मैडम तुसाद म्यूजियम में प्रभास से पहले अमिताभ बच्चन,शाहरुख खान, सलमान खान,रितिक रोशन जैसे अभिनेताओं की मूर्तियाँ लगी हैं।
  • ऐश्वर्या राय बच्चन,करीना कपूर खान,माधुरी दीक्षित और कैटरीना कैफ जैसी और भी कई अभिनेत्रियों की मूर्तियाँ हैं।

यह भी पढ़े :‘विसारानाई’ ने ऑस्कर में पीछे छोड़ी सुपरहिट फिल्में!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें