‘भोजपुरी इंडस्ट्री प्रीमियर लीग सीजन 2’ के दूसरे सीजन मतलब ‘बी.आई.पी.एल सीजन 2’ की टीम को दशहरा के ख़ास मौके पर लॉन्च किया गया है। जिसमें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े कलाकारों को शामिल किया गया है।

‘बी.आई.पी.एल सीजन 2’ की टीशर्ट को किया गया लॉन्च :

  • ‘बी.आई.पी.एल सीजन 2’ की टीमों के कप्तान रवि किशन,दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और मनोज तिवारी हैं।
  • लॉन्च के दौरान तीनों कप्तान सहित सभी खिलाड़ियों की टीशर्ट को भी प्रदर्शित किया गया था।
  • जिसमें अतिथि के रूप में अभिनेता कुणाल सिंह,निर्माता अभय सिन्हा,दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ आये थें।
  • सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के कोच संतोष सिंह के साथ तीनों टीम की नौ ब्रांड एंबेसडर अभिनेत्रियां भी शामिल थीं।
  • जिसमें पाखी हेगड़े,आम्रपाली दुबे,मोनालिसा और सुभी शर्मा मौजूद थीं।

कोर कमेटी का हुआ गठन :

  • इस कॉन्सेप्ट को प्रवेश लाल यादव ने तैयार किया था जिसमें इन्होनें एक कोर कमेटी का भी गठन किया था।
  • इसमें मनोज तिवारी इलेवन,रवि किशन इलेवन और निरहुआ इलेवन तीनों टीमों को शामिल किया गया था।
  • ‘बी.आई.पी.एल सीजन 2’ के मैनेजर विकास सिंह वीरप्पन,कोच संतोष सिंह और प्रचारक उदय भगत सिंह भी शामिल थें।

यह भी पढ़े :दर्शकों को मिलेगा ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2’ का तोहफा!

भोजपुरी इंडस्ट्री प्रीमियर लीग की टीम :

मनोज तिवारी इलेवन :

  • मनोज तिवारी इलेवन टीम के कप्तान मनोज तिवारी हैं और उदय तिवारी उप कप्तान हैं।
  • सुधीर,शैलेष सिन्हा,अयाज़ खान,कुणाल आदित्य,विकास सिंह,इरफ़ान खान देव पांडे आदि हैं।
  • इस टीम की ब्रांड एंबेसडर पाखी हेगड़े,सुभी शर्मा और स्वीटी छाबरा हैं।

रवि किशन इलेवन :

  • रवि किशन इलेवन टीम के कप्तान रवि किशन हैं और विक्रांत सिंह उप कप्तान हैं।
  • असगर खान,सरफराज खान,वैभव राय,अभय सिन्हा,संतोष यादव,दिलीप पांडे और देव सिंह आदि हैं।
  • इस टीम की ब्रांड एंबेसडर रानी चटर्जी,मोनालिसा और मधु शर्मा हैं।

निरहुआ इलेवन :

  • निरहुआ इलेवन टीम के कप्तान दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ हैं और प्रवेश लाल यादव उप कप्तान हैं।
  • आदित्य ओझा,नमित तिवारी,सुशील सिंह,जय यादव,अजय श्रीवास्तव,प्रदीप यादव आदि हैं।
  • इस टीम की ब्रांड एंबेसडर आम्रपाली दुबे,अंजना सिंह और काजल राघवानी हैं।

यह भी पढ़े :अनंत सिंह के इलाके पर बनी फिल्म ‘मोकामा 0 किलोमीटर’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें