भोजपुरी फ़िल्म‘होगी प्यार की जीत’ बॉक्सऑफिस पर बहुत धूम मचा रही है। इस फिल्म को बॉक्सऑफिस पर बम्पर ओपनिंग मिली है। जिससे पूरी स्टारकास्ट काफी खुश है। इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

होगी प्यार की जीत का छाया खुमार दर्शकों पर :

  • भोजपुरी फिल्म ‘होगी प्यार की जीत’ के निर्माता राहुल कपूर हैं।
  • निर्देशक इश्तियाक़ शेख बंटी ने फिल्म का निर्देशन बहुत ही अच्छे से किया है,जिसकी काफी तारीफ हो रही है।
  • इस फिल्म को फेथ इंकॉर्पोरेटिव मूवीज़ ने तैयार किया है जिसको सेंसर बोर्ड से यु .ऐ सर्टिफिकेट मिला है।
  • इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में एक अलग ही जोश दिख रहा है,सारे शोज़ भी हाउस फुल जा रहे हैं।
  • सिनेमाघरों में फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ लगी रहती है।
  • फिल्म में खेसारी लाल यादव और स्वीटी छाबरा मुख्य भूमिका में हैं,जिन्हें दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं।
  • साथ ही फिल्म में अवधेश मिश्रा,राजन मोदी,ब्रजेश त्रिपाठी,अयाज़ खान,अनूप अरोरा भी मुख्य भूमिका में हैं।
  • इस फिल्म में पल्लवी कोली,नीलम पांडेय,इला पांडेय आदि ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।
  • फिल्म के सभी कलाकारों ने फिल्म में बेहतरीन अभिनय किया है।

यह भी पढ़े :निर्देशक सुधीर मिश्रा भी अब बनाएंगे भोजपुरी फ़िल्में!

  • यह फिल्म दुर्गा पूजा पर रिलीज़ की गयी थी जो दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है।
  • फिल्म की कहानी की भी काफी तारीफ हो रही है,फिल्म में एक्शन-रोमांस को भी बखूबी दिखाया गया है।
  • अविनाश झा घुँघुरु का संगीत है,प्यारेलाल यादव और आज़ाद सिंह के गीतों को भी बहुत पसंद किया जा रहा है।
  • फिल्म 1 सितंबर को रिलीज़ की जानी थी,लेकिन बिहार में आई बाढ़ के कारण इसे टाल दिया गया था।
  • तभी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी इस फिल्म को ‘दुर्गा पूजा’ पर रिलीज करने को कहा था।
  • खेसारी लाल यादव ने हर बार दर्शकों का दिल जीता है,कभी अपनी गायिकी से तो कभी एक्टिंग से।
  • इस फिल्म में भी खेसारी लाल यादव ने दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली है।
  • खेसारी लाल यादव और स्वीटी छाबरा की जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें