भोजपुरी फिल्म ‘जितब हम प्यार के बाजी’ का ट्रेलर youtube पर 3 अक्टूबर को रिलीज़ हुआ था।जिसमें भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता आनंददेव मिश्रा ने मुख्य भूमिका निभाई है।यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

ट्रेलर में एक्शन और रोमांस दोनों :

  • ‘जितब हम प्यार के बाजी’ के निर्देशक प्रदीप आर. शर्मा हैं और निर्माता सीताराम चौरसिया और निलेश सखीया हैं।
  • ‘जितब हम प्यार के बाजी’ के संगीतकार अशोक सिन्हा हैं।
  • यह फिल्म लक्ष्मी एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस की तरफ से बनाई गयी है जो जल्द ही रिलीज़ होगी।
  • ‘जितब हम प्यार के बाजी’ का ट्रेलर 4 मिनट 10 सेकंड का है।
  • जिसमें फिल्म के नायक आनंददेव मिश्रा ने भरपूर एक्शन दिखाया है।
  • साथ ही इस ट्रेलर में एक्ट्रेस के साथ आनंद का रोमांस भी बखूबी दिख रहा है।

यह भी पढ़े :भोजपुरी फिल्म फिल्म ‘मोहब्बत’ की शूटिंग हुई पूरी!

फिल्म की कहानी कुछ अलग :

  • इस फिल्म की कहानी काफी फिल्मों से हटकर है।
  • इस फिल्म में हीरो को जिस हीरोइन से प्यार होता है उस हिरोइन को हीरो से प्यार नहीं होता है।
  • हिरोइन को किसी और से प्यार होता है लेकिन जिससे हिरोइन प्यार करती है वो हीरो उसे पसंद नही करता।
  • यह फिल्म एक्शन,रोमांस,कॉमेडी और इमोशंस से भरपूर है।
  • नफरत करे वाला जेतना भी नफरत कर ले,केहु न हमके रोक पाई,लड़ब आखिरी सांस तक,जितब हम प्यार के बाज़ी।
  • इस फिल्म के इस डायलौग को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं।
  • फिल्म में आनंददेव मिश्रा,अर्चना सिंह ने अहम भूमिका निभाई है।
  • साथ ही फिल्म में अभीलाशा,रीतू पाण्डेय,साहिल शेख,संजय वर्मा,हीरा यादव भी मुख्य भूमिका में है।
  • माधुरी पाण्डेय,विनय श्रीवास्तव,जीतू शुक्ला,अमर बेताब भी इसी फिल्म का हिस्सा हैं।
  • यह फिल्म जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है।
  • फिल्म का ट्रेलर देखकर ये कहा जा सकता है की फिल्म भी काबिले तारीफ होगी।

यह भी पढ़े :सिनेमाघरों में हिट हुई भोजपुरी फिल्म ‘ले आईब दुल्हनिया पाकिस्तान से’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें