भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो बेहतरीन एक्टर यश कुमार और पवन सिंह एक साथ फिर से बड़े परदे पर धमाल मचाने आ रहे हैं। दोनों फिल्म ‘लुटेरे’ में एक साथ काम कर रहे हैं।

फिल्म ‘लुटेरे’ में दोनों की बेमिसाल एक्टिंग :

  • भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये दोनों ही कलाकार नायाब हैं।
  • इससे पहले दोनों की दमदार जोड़ी फिल्म ‘सपेरा’ में भी देखी जा चुकी है।
  • एक बार फिर से इन दोनों एक्टर्स की जोड़ी धमाल मचाने को तैयार है।
  • ‘लुटेरे’ फिल्म में यश कुमार और पवन सिंह ने एक अहम भूमिका निभाई है।
  • इस फिल्म में ये दोनों एक्टर्स एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं।
  • जिसके लिए इन दोनों कलाकारों ने बहुत मेहनत की है।
  • साथ ही इस फिल्म में दोनों एक्टर्स ने एक्शन भी बखूबी दिखाया है।
  • इस फिल्म से सभी को आशाएं है कि दर्शक इस फिल्म को पसंद करें।

‘लुटेरे’ फिल्म :

  • ‘लुटेरे’ फिल्म एक भोजपुरी फिल्म है,जिसके निर्माता मनोज चौधरी हैं।
  • राजू इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।
  • इस फिल्म में यश कुमार,पवन सिंह लीड एक्टर का रोल कर रहे हैं।
  • साथ ही फिल्म में अक्षरा सिंह,पूनम दुबे,गौरव झा,रीतू सिंह और अवधेश मिश्रा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
  • इसके अलावा यश कुमार की फिल्म ‘रंगदारी टैक्स’ भी बहुत ही जल्द रिलीज़ होने जा रही है।
  • ‘रंगदारी टैक्स’ में यश कुमार के साथ पूनम दुबे ने स्क्रीन शेयर की है।
  • हाल ही में यश ने भोजपुरी फिल्म ‘मोहब्बत जिंदाबाद’ की भी शूटिंग पूरी कर ली है।
  • जिसका पोस्टप्रोडक्शन का काम भी शुरू होने वाला है।
  • अब देखना यह है कि यश कुमार और पवन सिंह की जोड़ी कितना धमाल मचा पाती है।
  • और दर्शकों के दिल में कितनी अपनी जगह बना पाती है।

यह भी पढ़े :दुर्गा पूजा पर होगी रिलीज़ भोजपुरी फिल्म ‘ट्रक ड्राइवर 2’

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें