भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और भोजपुरी इंडस्ट्री की मल्लिका आम्रपाली दुबे एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। ये दोनों ही सुपरस्टार अपनी नयी फिल्म ‘मोकामा जीरो किलोमीटर’ लेकर आ रहे हैं। जिसको बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में बम्पर ओपनिंग मिली है।

फिल्म को मिला दर्शकों का प्यार :

  • ‘मोकामा जीरो किलोमीटर’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
  • बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में तो इस फिल्म को देखने के लिए भारी भीड़ लगी रहती है।
  • छपरा, गोपालगंज, सिवान सहित बहुत सी जगहों पर सारे शोज़ फुल चल रहें हैं।
  • दर्शकों को दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी बहुत पसंद आ रही है।
  • इन दोनों सुपरस्टार की जोड़ी ही इतनी लोकप्रिय है कि इनकी फिल्म देखे बिना कोई नही रह पाता है।
  • जिन दर्शकों को शो फुल होने की वजह से पहले दिन का टिकेट नही मिल पा रहा है।
  • वो सभी दूसरे दिन का भी इंतज़ार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े :भोजपुरी फिल्म ‘होगी प्यार की जीत’ को मिली बम्पर ओपनिंग!

  • इस फिल्म के निर्माता सुजीत तिवारी हैं और संतोष मिश्रा फिल्म के निर्देशक व लेखक हैं।
  • आई मूवीज के बैनर तले सुजीत तिवारी ने इस फिल्म को बनाया है।
  • राजेश और रजनीश फिल्म के संगीतकार हैं जबकि प्यारेलाल कवी जी ने गीत गाये हैं।
  • ‘मोकामा जीरो किलोमीटर’ में दिनेशलाल यादव और आम्रपाली दुबे ने मुख्य भूमिका निभाई है।
  • साथ ही अंजना सिंह और कोमल ठक्कर भी इस फिल्म में अहम भूमिका में हैं।
  • इस फिल्म में एक्शन सीन्स और रोमांस को बखूबी दिखाया गया है।
  • साथ ही फिल के गानों को भी दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।
  • फिल्म की ओपनिंग से ही यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना लेगी।

यह भी पढ़े :दर्शकों को मिलेगा फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ का तोहफा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें