बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज 43वां जन्मदिन है। 25 जून 1974 को जन्मी करिश्मा को अभिनय की कला विरासत में मिली। करिश्मा ऐसी अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने फिल्मों में परंपरागत रूप से पेश किए जाने के तरीके को बदलाव लाया। उन्होंने अपने बिंदास अभिनय से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई।

यह भी पढ़ें… तस्वीरें: रंधीर कपूर के 70वें जन्मदिन पर दिखे कई बॉलीवुड स्टार्स!

करिश्मा और गोविंदा मशहूर जोड़ी :

  • पर्दे पर करिश्मा कपूर को अभिनेता गोविंदा के साथ दर्शकों ने काफी पसंद करते हैं।
  • करिश्मा की गोविंदा के साथ मशहूर जोड़ी मानी जाती है।
  • इस जोड़ी ने  राजा बाबू, दुलारा, खुद्दार, कूली नंबर 1, हीरो नंबर 1, साजन चले ससुराल जैसी हिट फिल्में दी हैं।

यह भी पढ़ें… क्या करिश्मा कर रही है दोबारा शादी की तैयारी!

करिश्मा की किस्मत राजा हिंदुस्तानी से चमका :

  • करिश्मा ने बतौर अभिनेत्री अपने सिने कैरियर की शुरूआत वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म प्रेम कैदी से की।
  • ये फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई साथ ही करिश्मा के अभिनय को भी सराहा गया।
  • इस फिल्म की सफलता के बाद करिश्मा ने पुलिस ऑफिसर, जिगर अनाड़ी, अंदाज अपना अपना, दुलारा जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी अभिनय किया।
  • करिश्मा की किस्मत का सितारा वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म राजा हिंदुस्तानी से चमका।
  • इस फिल्म में उनके नायक के रूप में आमिर खान थे।
  • बेहतरीन गीत संगीत और अभिनय से सजी इस फिल्म की कामयाबी ने करिश्मा को स्टार के रूप में स्थापित कर दिया।
  • वर्ष 1997 में फिल्म दिल तो पागल है प्रदर्शित हुई।
  • यह करिश्मा कपूर के सिने कैरियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई।
  • उन्होंने 2003 में एक्टिंग छोड़ दी।
  • जिसके बाद अब करिश्मा कपूर फिर से इंडस्ट्री में लौट रही हैं।

यह भी पढ़ें…  वरुण की फिल्म ‘जुडवां-2’ में नज़र आयेंगे सलमान और करिश्मा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें