बंगाली सिने जगत और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सुमिता सान्‍याल अब इस दुनिया में नहीं रहीं।71 वर्ष की आयु में आज उनका कोलकाता में निधन हो गया। उनके निधन की खबर आने के बाद सिनेमा जगत में शोक का लहर दौड़ गया है।

यह भी पढ़ें… झील में गिरी दंगल अभिनेत्री जायरा वसीम की कार, स्थानीय लोगों ने बचाया!

 फिल्‍म ‘आनंद’ में निभाई थी रेनू की भूमिका :

  • सुमिता ने बांग्ला के साथ-साथ कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया था।
  • वह अमिताभ बच्चन व राजेश खन्ना अभिनीत फिल्म ‘आनंद’ में अपने किरदार के लिए प्रसिद्ध हुई थीं।
  • उन्होंने फिल्म में अमिताभ की प्रेमिका की भूमिका निभाई थी।
  • उन्होंने ‘गुड्डी’, ‘आशीर्वाद’ और ‘मेरे अपने’ जैसी सफल फिल्मों में भी काम किया था।

अभिनेत्री के निधन पर ममता बनर्जी ने किया शोक व्यक्त :

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुमिता के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया।
  • उन्होंने लिखा दिगगज अभिनेत्री सुमिता सान्याल के निधन से दुखी हूं।
  • आगे लिखा कि उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
  • अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी ने भी सुमिता सान्याल के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया।
  • उन्होने लिखा अनुभवी अभिनेत्री सुमिता सान्याल के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ, उनकी आत्मा को शांति मिले।

यह भी पढ़ें… गूगल का डूडल आज अभिनेत्री नूतन को समर्पित!

सुमिता सान्याल से जुड़ी जानकारी :

  • अभिनेत्री सुमिता सान्याल का जन्म 9 अक्टूबर 1945 को दार्जिलिंग में हुआ था।
  • सुमिता का विवाह फिल्म एडिटर सुबोध रॉय से हुआ था। उ
  • उन्होंने दिलीप कुमार अभिनीत ‘सगीना महातो’ सहित 30 से अधिक बांग्ला फिल्मों में काम किया था।

यह भी पढ़ें…अभिनेत्री क्रितिका चौधरी की मौत, हत्या का संदेह!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें