शम्मी कपूर 1950-60 के दशक के सदाबहार अभिनेताओं में से एक थे। जिनका वास्तविक नाम शमशेर राज कपूर था। शम्मी कपूर अपनी लोकप्रिय अभिवृत्ति के कारण हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थें। जिनका आज जन्मदिन है।शम्मी कपूर हिंदी फ़िल्मों के पहले सिंगिंग-डांसिग स्टार और रंगमंच के जाने-माने अदाकार और फ़िल्म अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के दूसरे बेटे थे।

जानिए शम्मी कपूर के जीवन की कुछ ख़ास बातें :

  • सदाबहार अभिनेता शम्मी कपूर पृथ्वीराज कपूर के बेटे थे।
  • शम्मी कपूर की दो पत्नियां थी पहली पत्नी गीता बाली के निधन के बाद नीला देवी के साथ शम्मी शादी के बंधन में बंधें थें।
  • शम्मी कपूर ने अपने अभिनय की शुरुआत 1953 में आई फिल्म ज्योति जीवन से की थी।
  • उसके बाद शम्मी कपूर नासिर हुसैन की फिल्म ‘तुमसा नहीं देखा’ में अभिनय किया।
  • 1959 में आई फिल्म ‘दिल दे  के देखो’ में शम्मी कप्पूर ने आयशा पारिख के साथ काम किया था।
  • 1961 में आई फिल्म ‘जंगली’ ने शम्मी कपूर को शोहरत की बुलंदियों पर पंहुचा दिया था।

यह भी पढ़े :सुपरस्टार रितिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ का टीजर हुआ रिलीज़!

  • ‘जंगली’ फिल्म का ‘याहू’ गाना दर्शकों को खूब पसंद आया था।
  • 1966 में आई फिल्म ‘तीसरी मंजिल’ शम्मी कपूर के जीवन की सबसे सफल फिल्म रही थीं।
  • ‘ब्रह्मचारी’ फिल्म के लिए शम्मी कपूर को बेस्ट अभिनेता के लिए फिल्म फेयर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।
  • शम्मी कपूर ने अपनी रॉक स्टार वाली छवि से उस दौर के अभिनेताओं को हैरान कर दिया था।
  • इन्टरनेट की दुनिया में शम्मी सबसे आगे रहते थें साथ ही शम्मी कपूर जी को तरह-तरह की गाड़ियाँ भी चलाने का बड़ा शौक था।
  • इनको गोल्फ खेलना बहुत पसंद था हर शाम को शम्मी गोल्फ खेलते थें।
  • अपने अभिनय से लोगों के दिल में जगह बनाने वाले अभिनेता शम्मी कपूर का 14 अगस्त को निधन हो गया था।
  • जिससे हिंदी सिनेमा ने अपने एक सदाबहार अभिनेता को खो दिया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें